अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 27 November 2022: भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा का मिलेगा लाभ, राहुकाल में न करें शुभ काम

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 27, 2022, 06:25 AM IST

Aaj Ka Panchang 27 November 2022 in Hindi Today: आज रविवार है, जो भगवान आदित्य जी के व्रत का दिन है। इस दिन भगवान सूर्य की उपासना करने के साथ श्री हरि विष्णु की भी पूजा करना शुभकारी है। आज श्री रामचरितमानस और गीता का पाठ करने का बेहद महत्व है। पर इन सबके बावजूद शुभ-अशुभ समय और मुहूर्त को जान लें।

Image

Panchang 27 November 2022

Aaj Ka Panchang 27 November 2022 in Hindi Today: 27 नवम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज गण्ड योग है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है।

मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक

27 नवम्बर 2022

दिवस

रविवार,

माह

मार्गशीर्ष,शुक्ल पक्ष

तिथि

चतुर्थीसूर्योदय

06:54amसूर्यास्त

05:22 pm

नक्षत्र

पूर्वाषाढ़ा

सूर्य राशि

वृश्चिक

चन्द्र राशि

धनु 06:05 pm तक फिर मकर

करण

विष्टि

योग

गण्ड

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्त

समय

अशुभ मुहूर्त

समय

अभिजीत मुहूर्त

11:53am से 12:45 pm तक। राहुकाल

04:30 बजे से 06 बजे तकविजय मुहूर्त02:31pm से 03:26 pm तकगोधुली मुहूर्त06:41pm से 07:06pm तक

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article