अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 27 November 2022: मूलांक 03 वाले को आज मिलेंगे जॉब में नए अवसर, जानें क्या बताता है आपका अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 27, 2022, 02:03 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 27 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 27 नवम्बर 2022 है। 27 अंक आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एक क्रिएटिव अंक होने के साथ-साथ तेजी से सफलता दिलाने वाला अंक है। जन्मांक के अनुसार जान लें क्या बताता है आज का अंकफल आपके बारे में।

Image

Numerology Today 27 November 2022

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 27 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: 27 नवम्बर 2022 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 27 नवम्बर 2022 है। 27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 27-11-2022का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Also Read: Aaj Ka Rashifal, 27 November 2022

1.जन्मांक01--शुभ अंक-03

जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-09

जॉब व व्यवसाय- जॉब मे चन्द्रमा व मङ्गल शुभ फल देंगे । जन्मांक 03 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3.जन्मांक03- शुभ अंक-02

जॉब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा भाग्यस्वामी शनि जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-06

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अंक 08 व 09 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Also Read: Aaj Ka Panchang, 27 November 2022

5. जन्मांक05-शुभ अंक-07

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक03 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-04

जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-नेत्र व श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-06

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में कफ व स्नोफीलिया के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-05

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी व भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-01

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल,मित्र ग्रह गुरु व शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। उड़द का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article