अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 24 October 2022: दिवाली के दिन इन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 07:34 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 October 2022: आज दिवाली का त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है। जानें किन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान।

Image

Horoscope Today, 24 October 2022: दिवाली वाले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 October 2022, Happy Diwali 2022: सुजीत जी महाराज- आज दीपावली के दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है व हस्त नक्षत्र है। सूर्य अभी तुला व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- आज सप्तम सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

मिथुन- सूर्य पँचम शिक्षा के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क- सूर्य इसी राशि से चतुर्थ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज राहु के द्रव्य नीले वस्त्र व उड़द का दान करें। निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से तृतीय रहेंगे। इस राशि से द्वितीय गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

कन्या- सूर्य इसी राशि से द्वितीय रहकर व्यावसायिक कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा इसी भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। ससुराल से लाभ हो सकता है।

तुला- सूर्य इसी राशि में तथा चन्द्रमा द्वादश भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का 05 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। तुलसी वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक- सूर्य द्वादश भाव में रहकर व्यवसाय में प्रगति देंगे। चन्द्रमा एकादश तथा गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

धनु- आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10 मकर- शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा भाग्यभाव में गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

11 मकर- सूर्य नवम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा अष्टम है। जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

12 मीन- सूर्य इसी राशि से अष्टम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम है जो कि मंगलमय है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article