अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 24 October 2022: दिवाली पर मां लक्ष्मी इन जन्म तारीख वाले लोगों पर करेंगी धन वर्षा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 07:34 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 24 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज दिवाली (Diwali) का पर्व मनाया जाएगा। जानिए किन मूलांक वालों पर मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा।

Image

Numerology Today, 24 October 2022: दिवाली वाले दिन का अंक राशिफल यहां जानें

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 24 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 24 अक्टूबर 2022 है। 24 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म मीडिया, वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 24-10-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। भाग्य अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु तंत्र, ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। आज दीपावली है।जाँब में ऑफिस तो बंद रहेंगे लेकिन कार्य तो कहीं न कहीं अनवरत चलते रहते हैं।दीपावली की मंगलकामना के साथ आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01

शुभ अंक-09

जाँब व व्यवसाय- अंक 01 व 06 मित्र हैं।गुरु व सूर्य प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी सूर्य है।सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। बहुत जल्द जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

2. जन्मांक02

शुभ अंक-01

जाँब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु मित्र हैं। जाँब में बहुत जल्द उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

3. जन्मांक03

शुभ अंक-02

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जाँब में भविष्य में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है। स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04

शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। व्यवसाय में अंक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

5. जन्मांक05

शुभ अंक-08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

6. जन्मांक06

शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय- आज बिजनेस में लाभ है। अंक 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको भविष्य में जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।

स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07

शुभ अंक-06

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी राहु सफलता दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08

शुभ अंक-04

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल व उड़द का दान करें।

9. जन्मांक09

शुभ अंक-01

जाँब व व्यवसाय- अंक 04 व 06 का सहयोग सुखद है।व्यवसाय को राहु व मंगल नई दिशा देंगे। जाँब में आज के अंक स्वामी शुक्र व भाग्य स्वामी राहु तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य-राहु हड्डी रोग की सम्भावना दे सकता है। उड़द का दान करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article