अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 18 October 2022: मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा मंगलमय जानिए यहां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 03:18 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 October 2022: आज मंगलवार के दिन किन राशियों पर भगवान हनुमान रहेंगे मेहरबान जानिए।

Image

Horoscope Today, 18 October 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज पुष्य नक्षत्र है व चन्द्रमा कर्क राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं।सूर्य अब तुला में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1. मेष- द्वादश गुरु,सूर्य का सप्तम व दशम शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है।लव लाइफ बेहतर रहेगी। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। राशि स्वामी मंगल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

2. वृष-आज का दिन गुरु एकादश व सूर्य इसी राशि से खष्ठम व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। रुके धन का आगमन हो सकता है।बैंकिंग व आईटी जाँब के लिए शुक्र व बुध गोचर शुभ है लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। पीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन-इस राशि से पँचम सूर्य व कर्क का चन्द्रमा व्यवसाय में आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।मूंग का दान करें।

4. कर्क-आज का दिन कॅरियर में थोड़े संघर्ष का है। संतान की शिक्षा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। विष्णु जी की उपासना करें। प्रेम में क्रोध से दूर रहें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।

5. सिंह- सूर्य का तृतीय भाव में गोचर आज आपको सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। सूर्य उपासना करें।

6. कन्या- इस राशि से द्वितीय गोचर करता सूर्य व कर्क का चन्द्रमा राजनीति में सफलता देंगे। कॅरियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र मैनेजमेंट व बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। जीवन साथी से असत्य मत बोलें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

7. तुला- शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। राजनीति में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान लाभदायी रहेगा।प्रेम में अनावश्यक तनाव से बचें।

8. वृश्चिक- आज मैनेजमेंट व मीडिया जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी।नीला व आसमानी रंग शुभ है।मसूर का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें।

9. धनु- आज सूर्य का एकादश हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जाँब में सँघर्ष के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

10. मकर-चन्द्रमा कर्क में व सूर्य दशम व शनि इस राशि में वक्री हैं। व्यवसाय से आज अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। गुरु के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा सम्भव है।

11. कुंभ-छात्र सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रेम में असत्य से बचें। गाय को पालक खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। गुड़ का दान करें।

12. मीन- अष्टम सूर्य व कर्क का चन्द्रमा स्वास्थ्य में कष्ट दे सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल का दान करें। यात्रा के संकेत हैं। तुलसी पेड़ लगाएं। प्रेम में संशय को स्थान मत दें। सफेद व लाल रंग शुभ है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article