अध्यात्म

Surya Gochar 2022: सूर्य देव ने तुला में किया प्रवेश, इन 4 राशियों को करियर में मिलेंगे शानदार परिणाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 09:34 AM IST

Surya Rashi Parivartan October 2022: सूर्य देव 17 अक्टूबर को यानी अहोई अष्टमी (Ahoi Ashtami 2022) वाले दिन तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जानें इस गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

Image

Surya Gochar October 2022: अहोई अष्टमी वाले दिन यानी 17 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य किसी भी राशि में करीब 30 दिनों तक विराजमान रहते हैं। 17 अक्टूबर को ये तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
  • तुला राशि सूर्य देव की नीच राशि मानी जाती है। इस राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं।
  • सूर्य देव 12 राशियों में से सिर्फ सिंह राशि के स्वामी हैं। इनकी उच्च राशि मेष होती है।

Sun Transit October 2022: अहोई अष्टमी वाले दिन यानी 17 अक्टूबर को सूर्य देव अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। बता दें तुला राशि शुक्र देव की मानी जाती है। सूर्य की बात करें तो ये ग्रह ज्योतिष में पिता, नेतृत्व, इच्छा शक्ति, साहस आदि का प्रतिनिधित्व करता है। मेष राशि में ये ग्रह उच्च का होता है तो तुला राशि में नीच का होता है। इसके अलावा सिंह राशि का ये स्वामी माना जाता है। जानिए सूर्य के तुला में प्रवेश करने से किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

Surya Gochar October 2022 (सूर्य गोचर 2022 तुला राशि में)

वृषभ- इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आपके अंदर अलग ही ऊर्जा देखने को मिलेगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त करेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आप हर कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में अच्छा खास लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर सूर्य का गोचर आपको हर क्षेत्र में शुभ फल देगा।

सिंह- इस राशि वालों का भाग्योदय होगा। करियर में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके अधिकारी व सहकर्मी भी आपसे काफी प्रसन्न दिखाई देंगे।

मकर- कार्यस्थल पर आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सूर्य की ये स्थिति आपको कोई नया पद या नई नौकरी के अवसर देने के योग भी बनाएगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारी जातक अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप अपने आप को शक्तिशाली महसूस करेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article