अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2022: सिंह और मकर राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी सफलता, जानिए आज का राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:38 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 October 2022: सिंह व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना रविवार का राशिफल।

Image

Rashifal

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज आद्रा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य भी सिंह में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय गोचर जॉब में कोई नवीन दायित्व दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

2. वृष- आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

3. मिथुन- सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का मिथुन गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का मिथुन व सूर्य का तृतीय गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें। प्रेम में असत्य से बचें।

5. सिंह-आज चन्द्रमा एकादश गोचर में हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व तिल का दान करें। जीवनसाथी संग सुंदर यात्रा होगी।

6. कन्या-दशम चन्द्रमा व सप्तम गुरु अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें। प्रेम में दूरियां आ सकती हैं।

7. तुला-चन्द्रमा नवम व सूर्य द्वादश भाव में तथा शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक- आज सप्तम मङ्गल व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं गुरु व चन्द्रमा जॉब में सफलता देगा। मेष व कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। प्रेम में क्रोध का स्थान नहीं होता।

9. धनु- गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीति के लिए अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें। पीपल तले दीप प्रज्ज्वलन करें।

10. मकर-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या व चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द व नीले वस्त्र का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, कन्या राशि का सूर्य व पँचम चन्द्रमा संतान के शिक्षा या जॉब से सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें । सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन- आज जॉब में सप्तम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा व इस राशि में गुरु छात्रों को बड़ी सफलता दे सकता है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। लाल व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article