अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 12 November 2022: शुक्र के गोचर का आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, लगेगी लॉटरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 11, 2022, 04:53 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 November 2022:शुक्र के राशि परिवर्तन का आज कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है।

Image

Today Horoscope 12 November 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज मृगशिरा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। एक बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि शुक्र अब वृश्चिक राशि में आ चुके हैं। गुरु मीन व सूर्य तुला में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृश्चिक व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।मेष व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- शुक्र अब अष्टम हैं। आज चन्द्रमा का इस राशि से तृतीय गोचर जाँब में कोई नवीन दायित्व दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

वृष- आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र का सप्तम व चन्द्रमा के तृतीय गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

मिथुन- सूर्य का इस राशि से पँचम व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क-इस राशि के स्वामी चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का चतुर्थ गोचर आर्थिक विकास देगा। शुक्र पँचम शिक्षा के लिए शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।प्रेम में असत्य से बचें।

सिंह- आज शुक्र चतुर्थ तथा चन्द्रमा एकादश गोचर में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। जीवनसाथी संग सुंदर यात्रा होगी।

कन्या- शुक्र तृतीय व दशम चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु जाँब के लिए अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें। प्रेम में दूरियां आ सकती हैं।

तुला- शुक्र द्वितीय ,चन्द्रमा नवम व सूर्य इसी भाव में तथा शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।सात प्रकार के अन्न का दान करें।

वृश्चिक- अब शुक्र इसी राशि में हैं। शुक्र व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा। कर्क व कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। प्रेम में क्रोध का स्थान नहीं होता। बड़े भाई का आर्शीवाद लें।

धनु- शुक्र द्वादश बहुत ही शुभ होता है। चन्द्रमा मिथुन में है। शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीति के लिए अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। अन्न दान करें।

मकर- मङ्गल एकादश ,राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य तुला व चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

कुंभ- आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, तुला राशि का सूर्य व पँचम चन्द्रमा संतान के शिक्षा या जाँब से सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

मीन- आज जांब में अष्टम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा व इस राशि में गुरु छात्रों को बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। आज आपकी सुखद यात्रा हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article