अध्यात्म

Horoscope 11 October 2023: मेष से मीन तक, जानें प्रदोष व्रत के दिन किन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 11 October 2023 in Hindi: प्रदोष व्रत का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह समेत तमाम राशियों के लिए खास रहेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Image

Horoscope Today 11 October 2023 In Hindi

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 October 2023: पंचांग अनुसार आज बुध प्रदोष व्रत है। ये दिन भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता दिलाएगा। आपके सारे सपने पूरे होंगे। बिजनेस में खूब तरक्की हासिल करेंगे। जानिए अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

नौकरी में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- श्री विष्णु जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। वाद विवाद से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 01 व 03

वृषभ राशि

बिजनेस से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। यह यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। नौकरी में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व मंगल प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

आज का शुभ अंक- 05 व 08

मिथुन राशि

आज का दिन नौकरी में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय- भगवान कृष्ण जी की उपासना करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

आज का शुभ अंक- 05 व 07

कर्क राशि

नौकरी में वर्क प्रेसर से आपकी मनोस्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। नौकरी में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे लेकिन प्रोग्रेस की पोजिशन स्लो है। मानसिक सामंजस्य बनाये रखें। भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व चावल का दान फलदायी है।

शुभ रंग- सफेद व लाल।

शुभ अंक- 06 व 08 ।

सिंह राशि

व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। कन्या राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। व्यावसायिक सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। लव पार्टनर को डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय- सूर्योपासना करें।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

शुभ अंक- 03 व 09

कन्या राशि

व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। छात्रों को स्टडी में एकाग्रता लानी होगी। दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा।

आज का उपाय- शिव जी की उपासना करें तथा शिवलिंग का जलाभिषेक करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

शुभ रंग- हरा व आसमानी।

शुभ अंक- 05 व 06

तुला राशि

नौकरी में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। छात्रों, आत्मबल संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- हरा व नीला।

शुभ अंक- हरा व नारंगी

वृश्चिक राशि

धन का आगमन होगा। मोटर, पावर सेक्टर व रियल स्टेट के शेयर में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय- विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

शुभ अंक- 06 व 09

धनु राशि

किसी प्रिय रिश्तेदार के आगमन से प्रसन्नता होगी। नौकरी में प्रमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं।

आज का उपाय- पीपल के नीचे दीपक जलाएं। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग- पीला व सफेद।

शुभ अंक- 01 व 03

मकर राशि

व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- प्रत्येक कार्यों में शीघ्र सफलता हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। फलों का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक- 05 व 08

कुंभ राशि

परिवार में तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनाव में रह सकते हैं।

आज का उपाय- राशि स्वामी शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 06 व 08

मीन राशि

परिवार में आकस्मिक किसी निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। मृदुल वाणी आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। बिजनेस भी लगभग ठीक चलेगा।

आज का उपाय- भगवान शिव का जलाभिषेक करें। सफलता हेतु श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ अवश्यम्भावी है।

शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक- 01 व 03

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article