अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 11 October 2022: इन राशि के लोगों को होगा धन का लाभ, जानें आज का राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 03:46 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 October 2022: वृष राशि वालों के लोगों को हो सकता है आर्थिक लाभ व मेष राशि के छात्रों को पढ़ाई में होगा फायदा। जानिए बाकी राशियों का हाल।

Image

Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज का राशिफल हिंदी में यहां देखें

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 October 2022: सुजीत जी महाराज--सूर्य आज कन्या राशि में व अश्वनी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मेष राशि में रहेंगे। गुरु मीन में व मङ्गल वृष राशि में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। यथा संभव राशि अनुरूप वृक्षारोपण करें।आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1. मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि में व सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर जाँब में कोई नवीन पद दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।लव लाइफ अच्छी रहेगी।

2. वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। सूर्य के पँचम गोचर से धन का आगमन हो सकता है।पँचम सूर्य संतान को सफल करेगा।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

3. मिथुन- सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण सरकारी कार्यों में सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। लव लाइफ विवाह की तरफ बढ़ सकती है। पीला व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर कर्म फील्ड में लाभ देगा।नवम गुरु जाँब ,शिक्षा व व्यवसाय में विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।जीवन साथी से बेवजह बहस मत करें।

5. सिंह-आज सूर्य का द्वितीय व चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर उन्नतिकारक व मंगलमय है। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।तिल का दान करें।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

6. कन्या--चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम है।लव लाइफ में प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।

7. तुला- सूर्य का द्वादश व चन्द्रमा का मेष में व शनि मकर में गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।आज वृष राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।प्रेम में अति भावुकता से बचें।

8. वृश्चिक- आज राशि स्वामी मंगल सप्तम दाम्पत्य जीवन या लव लाइफ को खराब कर सकता है।सूर्य का एकादश गोचर जाँब में उन्नयन तो वहीं व्यवसाय में सफलता देगा। मेष व तुला राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न का दान करें।

9. धनु-मङ्गल खष्ठम रोग दे सकता है। आज सूर्य कर्म स्थान यानी दशम व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। गुरु चतुर्थ होकर मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- मङ्गल पँचम व राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या तथा चन्द्रमा मेष में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है।कर्क व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।राहु के द्रव्य कम्बल इत्यादि का दान करें।

11. कुंभ- मङ्गल चतुर्थ शुभ है।आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,कन्या राशि के सूर्य व मेष के चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

12. मीन- मंगल तृतीय मंगलकारी है।आज जांब में सप्तम सूर्य व द्वादश चन्द्रमा व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें।पीला व लाल रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व तिल का दान करें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article