अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 10 October 2022: भगवान शिव की इन 4 राशियों पर रहेगी कृपा, नौकरी में मिलेगी सुनहरी सफलता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 12:03 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 October 2022: वृष और कन्या राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन खास रहेगा। जानिए बाकी राशियों का हाल।

Image

Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज का राशिफल हिंदी में यहां देखें

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा मीन में है लेकिन 04:03 pm के बाद मेष राशि में आ जाएंगे। रेवती नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या व गुरु मीन में है। शनि मकर में व मङ्गल वृष में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कुश व बेल का पेड़ लगाएं।आज कर्क व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1. मेष- आज खष्ठम सूर्य व 04:03pm के बाद इस राशि का चन्द्रमा व द्वादश गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

2. वृष- आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं।

3. मिथुन-सूर्य चतुर्थ शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व 04:03pm के बाद एकादश चन्द्रमा पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

4. कर्क- सूर्य इसी राशि से तृतीय ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज 04:03pm के बाद मेष में शुभ है।पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। गणेश उपासना करें। आज राहु के द्रव्य नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।

5. सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य अब इसी राशि से द्वितीय में रहेंगे। 04:03 pm के बाद इस राशि से नवम गोचर कर रहा चन्द्रमा शुभ है। शुक्र जांब में उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें।

6. कन्या-सूर्य इसी राशि में पॉलिटक्स में लाभ देंगे। सप्तम गुरु कल्याणकारी है।चन्द्रमा अष्टम भाव में मंगलमय है। शनि संघर्षमय है । हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

7. तुला- सूर्य कन्या तथा 04:03 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।बेल का पेड़ लगाएं।

8. वृश्चिक- मङ्गल व शुक्र जाँब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा खष्ठम तथा गुरु पँचम संतान के लिए मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। सात प्रकार के अन्न का दान करें।

9. धनु- आज 04:03 pmके बाद चन्द्रमा पँचम भाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जांब व व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस के समाचार की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

10. मकर- शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा 04:03pm के बाद मेष में गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। बिजनेस में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है। निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

11. कुंभ- सूर्य कन्या,चन्द्रमा 04:03 pm के बाद मेष व शनि इसी राशि से द्वादश में है।आर्थिक लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।बुध व शनि शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व सफेद रंग शुभ है। भगवान हनुमान जी की उपासना करें व लाल फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन- मङ्गल तृतीय रियल स्टेट में लाभ देंगे। गुरु इसी राशि में हैं।किसी शिव मंदिर परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में उन्नति होगी। 04:03pm के बाद द्वितीय चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में बड़ा लाभ के संकेत दे रहे हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा परिवर्तन संभावित है। रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article