अध्यात्म

Horoscope Today, 1 october 2022: आज 4 राशियों पर मां अंबे रहेंगी मेहरबान, बनेंगे सारे बिगड़े काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:26 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 1 october 2022: अक्टूबर का पहला दिन 4 राशियों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है।

Image

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 1 october 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 1 October 2022: सुजीत जी महाराज- सूर्य आज कन्या राशि में व ज्येष्ठा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- आज चन्द्रमा का अष्टम व सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।

वृष- आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। सूर्य के पँचम गोचर से धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन- सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का खष्ठम गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का पँचम गोचर जाँब ,शिक्षा व व्यवसाय में विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।

सिंह- आज सूर्य का द्वितीय व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर राजनीतिज्ञों के लिए मंगलमय है। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय है।धार्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।सात प्रकार के अन्न का दान करें।

तुला- सूर्य का द्वादश व चन्द्रमा का वृश्चिक में व शनि मकर में गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।अन्न दान करें।

वृश्चिक- आज सूर्य का एकादश गोचर जाँब में उन्नयन तो वहीं व्यवसाय में सफलता देगा। मेष व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

धनु- आज सूर्य कर्म स्थान यानी दशम व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लें।

मकर- राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या तथा चन्द्रमा वृश्चिक में हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है।कन्या व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

कुंभ- आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,कन्या राशि के सूर्य व वृश्चिक के चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।

मीन- आज जांब में सप्तम सूर्य व नवम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article