Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 1 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज 01 अक्टूबर 2022 है। 01 का अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। अंक एक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 01-10-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा।अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। केतु ,शुक्र,शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05, 06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक 01 अंक राशिफल
जाँब में नामांक 03 व 08 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य व शनि आपको जाँब में सफलता दे सकता है। श्वास सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।
शुभ अंक - 09
जन्मांक 02 अंक राशिफल
चन्द्रमा व सूर्य मित्र हैं। जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 06 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-03
जन्मांक 03 अंक राशिफल
गुरु व भाग्य स्वामी शनि जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक-01
जन्मांक 04 अंक राशिफल
भाग्यांक 08 मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 06 के व्यक्तियों के पार्टनरशिप से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक- 06
जन्मांक 05 अंक राशिफल
व्यवसाय में नामांक 03 व 06 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 08
जन्मांक 06 अंक राशिफल
आज का भाग्य अंक 08 है। आज व्यवसाय में शनि व सूर्य का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुगर व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 05
जन्मांक 07 अंक राशिफल
अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी शनि है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जाँब में प्रगति है। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 04
जन्मांक 08 अंक राशिफल
आज के दिन बुध व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 09
जन्मांक 09 अंक राशिफल
व्यवसाय में मङ्गल व शनि का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 05 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।
शुभ अंक- 02
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
