अध्यात्म

Horoscope 1 December 2023: दिसंबर का पहला दिन मेष राशि वालों के लिए लकी, जानें अपनी राशि का हाल

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 1 December 2023 in Hindi: दिसंबर का पहला दिन मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। सिंह राशि वालों को आज कुछ परेशानी हो सकती है। यहां जानिए सभी 12 राशियों का दिसंबर का राशिफल।

Image

Horoscope 1 December 2023

Horoscope Today (आज का राशिफल) 1 December 2023: आज मेष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों की करियर लाइफ के लिए दिन शानदार है। लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों को नौकरी में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कन्या राशि वालों को बिजनेस में सतर्क रहने की जरूरत है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

1 December 2023 Horoscope In Hindi

मेष राशि

आज का दिवस व्यावसायिक सफलता प्राप्ति का है। अब जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

शुभ अंक- 02 व 03

वृषभ राशि

आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय- आज सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। अन्न दान करना श्रेयस्कर है।

शुभ रंग- बैगनी व हरा।

शुभ अंक- 04 व 08

मिथुन राशि

व्यवसाय के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग- असमानी व नीला

शुभ अंक- 06 व 08

कर्क राशि

बिजनेस में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय- शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

शुभ अंक- 03 व 09

सिंह राशि

जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 02 व 03

कन्या राशि

नौकरी में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। बिजनेस में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- नीला व बैगनी।

शुभ अंक- 05 व 08

तुला राशि

जॉब को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें।घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग- नीला व बैगनी।

शुभ अंक- 02 व 03

वृश्चिक राशि

धन आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा, जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय- विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गुड़ व मूंग का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग- नारंगी व लाल।

शुभ अंक- 05 व 06

धनु राशि

बिजनेस सफल रहेगा। टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

आज का उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामन्त्र का जप करें।

शुभ अंक- 02 व 03।

शुभ रंग- नारंगी व पीला

मकर राशि

छात्रों का करियर और बेहतर होगा। आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी के नामों का जप करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 05 व 08

कुंभ राशि

बिजनेस से खुश रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 05 व 08

मीन राशि

व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ कर कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- नारंगी व पीला।

शुभ अंक- 01 व 03

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article