अध्यात्म

Horoscope Today, 05 October 2022: दशहरा के दिन इन 3 राशियों को मिलेगी करियर में सफलता, जानिए अपना राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 06:41 AM IST

horoscope today (आज का राशिफल) 05 october 2022: आज का दिन किन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जानें यहां।

Image

Today Rashifal 5 oct 2022: आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज श्रवण नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य भी कन्या में गोचर कर रहे हैं। आज चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर में हैं जिसके स्वामी शनि हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कन्या राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

मेष- आज चन्द्रमा का इस राशि से दशम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृष- आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मिथुन- सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व शनि-चन्द्रमा का मकर गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का मकर व सूर्य का कन्या गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।विहंगों को दाना पानी दें।

सिंह- आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या- चन्द्रमा -शनि का पँचम व सप्तम गुरु अनुकूल हैं। आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है।गुड़ का दान करें।

तुला- चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृश्चिक- आज राहु व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं गुरु व चन्द्रमा जाँब में सफलता देगा। मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं।

धनु- गुरु चतुर्थ व शनि-चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

मकर-राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा इस राशि में व सूर्य कन्या राशि में हैं। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। तुला व कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

कुंभ- आज का दिन शिक्षा में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, अष्टम सूर्य व द्वादश चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन- आज जांब में सप्तम सूर्य व एकादश शनि- चन्द्रमा व इस राशि में गुरु जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व चने की दाल का दान करें। गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article