अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 05 November 2022: तुलसी विवाह के दिन आज 4 राशियों पर भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 02:01 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 November 2022: आज के राशिफल से जानिए किसकी किस्मत के आज चमकेंगे सितारे।

Image

Horoscope Today, 05 November 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 November 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य अभी तुला व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री व मङ्गल अब मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज मीन राशि में एकसाथ गुरु व चंद्रमा गजकेसरी योग बना रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क,मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व धनु राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

मेष- आज तृतीय मङ्गल ,सप्तम सूर्य व द्वादश चन्द्रमा व गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है। जाँब में उच्चाधिकारियों से विवाद के भी संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष- आज का दिन खष्ठम सूर्य तनाव दे सकते हैं। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।तिल व उड़द का दान करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन- सूर्य तुला का होकर आईटी फील्ड के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व चन्द्रमा कर्म स्थान पर एकसाथ जाँब व बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

कर्क- सूर्य इसी राशि से चतुर्थ,गुरु व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि भाग्यभाव में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। आज शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। शिव उपासना करें।

सिंह- गुरु -चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम भाव में रहेंगे।मङ्गल का मिथुन गोचर जमीन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

कन्या- मङ्गल दशम आत्मबल को बढ़ाएंगे।सूर्य इसी राशि से द्वितीय रहकर आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी है।शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से लाभ हो सकता है।

तुला- सूर्य इसी राशि में होकर आईटी व फ़िल्म जगत के लिए शुभ फलदायक हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।व्यय पर नियंत्रण रखें। भगवान शिव मंदिर में पीपल का वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक- सूर्य द्वादश भाव में रहकर राजनीति में प्रगति देंगे। गुरु -चन्द्रमा पँचम संतान के लिए मंगलमय है।आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है। कन्या व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

धनु- सूर्य तुला व शनि मकर में है। आज गुरु व चन्द्रमा एकादश चतुर्थ भाव में गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है।जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। विष्णु जी को अर्पित तुलसी दल पास में रखें।

मकर- मङ्गल मिथुन व सूर्य तुला में हैं। शनि इसी राशि में वक्री गोचर करेंगे। वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है।शिक्षा में सफलता मिलेगी। जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- राशि स्वामी शनि इसी राशि से द्वादश में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। तिल का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री गणेश जी की उपासना श्रेयष्कर है।

मीन- सूर्य इसी राशि से अष्टम व गुरु -चन्द्रमा इसी राशि में शुभ हैं। जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। मङ्गल व शुक्र गोचर घर व मकान के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। परिवारीम कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article