अध्यात्म

Horoscope Today 4 October 2023: मेष, मिथुन, कर्क और कन्या वालों के लिए बुधवार होगा खास, यहां पढ़ें सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today (Aaj Ka Rashifal) 4 October 2023 In Hindi: अभी पितृ पक्ष चल रहा है। पितृ पक्ष में पितरों की पूजा का विधान है। इस दौरान अलग- अलग तिथि पर पितरों का श्राद्ध किया जाता है। आज यानि पितृ पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन इन राशियों का लाभ मिल सकता है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Horoscope Today (आज का राशिफल) 4 October 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ पक्ष का समय पूरी तरह से पितरों की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दौरान पितरों की शांति के लिए श्राद्ध कर्म और तर्पण किये जाते हैं। आज यानि 4 अक्टूबर को पितृ पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन मेष राशि वालों को काम में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि वालों जातकों का कोई काम पूरा हो सकता है। कर्क राशि के जातक का रूका हुआ काम पूरा होगा। कन्या राशि वालों का धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का क्या हाल होगा। यहां देखें दैनिक राशिफल।

मेष

स्टुडेंट्स के करियर में समय समय पर प्रोन्नति तो होती ही है। आपका समय बेहतर है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय-भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।गाय को गुड़ खिलाएं।।

शुभ रंग--पीला व लाल

शुभ अंक----03 व 09

वृष

आपकी छवि समाज में अच्छी है। पारिवारिक विवादों से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 03 व 07

मिथुन

जॉब में किसी विशेष प्रोन्नति को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें।

आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग--हरा

शुभ अंक--06 व 08

कर्क

इधर व्यवसाय में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसे ही कार्यों के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। जॉब में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं व मसूर का दान करें।

शुभ अंक ---03 व 09।

शुभ रंग --पीला व लाल

सिंह

जॉब को लेकर तनाव में रहेंगे। परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। जॉब में विवाद संभावित है। एक साथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक--01 व 03

शुभ रंग--पीला व लाल

कन्या

जॉब में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

शुभ रंग- हरा ।

शुभ अंक-07 व 09

तुला

व्यावसायिक कार्यों में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है।स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्व तरीके से करनी होगी।लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहना होगा।लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय ----कर्म के साथ साथ श्री सूक्त का पाठ प्रत्येक आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।

आज का शुभ रंग--हरा व नीला।

शुभ अंक ---07 व 08

वृश्चिक

जॉब में प्रगति है।प्रोमोशन में संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। जॉब में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में लाभ रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।

आज का उपाय ----सूर्योपासना करें।पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का दान करें।।

शुभ अंक --05 व 06 ।

शुभ रंग--पीला व लाल

धनु

व्यवसाय में नवीन कार्यों को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। जाँब में अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे।बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। मित्रों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ में लांग जर्नी सम्भावित है।

आज का उपाय ---शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी।किसी मन्दिर में गेंहू व गुड़ का दान करें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग --पीला।

शुभ अंक --03 व 09

मकर

स्टूडेंट्स का क्लास में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा।वे आत्मबल के रिच व्यक्ति हैं। जॉब में भी सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।घर पर विवाह की बात चलेगी।

आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें।

अन्न दान करें।

शुभ रंग--नीला व हरा ।

शुभ अंक ---07 व 08

कुम्भ

जॉब को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है।शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। स्टूडेंट्स करियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय ---शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। तिल का दान करें।

शुभ अंक--01 व 03

शुभ रंग--पीला व लाल

मीन

करियर को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी,जिससे आप जल्द किसी बड़े पद पा सकते हैं।परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।प्रेम में सायंकाल सुखद यात्रा सम्भावित है।

आज का उपाय -----शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का जलाभिषेक करें। तिल व उड़द का दान करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ अंक ---03 व 09।

शुभ रंग --पीला व लाल

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article