अध्यात्म

Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर धन प्राप्ति के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 20, 2023, 11:14 AM IST

Somvati Amavasya Zodiac Wise Upay: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वाले सोमवती अवमास्या पर करें ये उपाय भगवान शिव की बरसने लगेगी कृपा।

Image

सोमवती अमावस्या उपाय: इन उपायों को करने से चमक उठेगी किस्मत

Zodiac Wise Upay For Somvati Amavasya 2023: इस साल की फाल्गुन सोमवती अमावस्या पर सोमवार और शिव योग का संयोग बन रहा है। ये दिन और योग दोनों ही महादेव को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस योग में मंत्र जाप, तप, श्राद्ध कर्म करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। जानें इस खास दिन पर राशि अनुसार किन उपायों को करने से भगवान शिव की बरसने लगेगी कृपा।

राशि अनुसार सोमवती अमावस्या उपाय (Somvati Amavasya Upay Zodiac Wise)

मेष राशि (Mesh Rashi)

इस राशि वालों को सोमवती अमावस्या के दिन कच्चे दूध और दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिव जी को काले तिल भी अर्पित करें।

वृषभ राशि (Vrish Rashi)

इस दिन वृषभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र या शमी पत्र चढ़ाना चाहिए।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

इस दिन मिथुन राशि के जातकों को शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही ‘ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि (Kark Rashi)

इस राशि जातकों को सोमवती अमावस्या के दिन सरसों का तेल शनि देव को अर्पित करना चाहिए और ‘ॐ चंद्रमौलेश्वर नम:’ मंत्र का जाप भी करना चाहिए।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों को इस दिन शिवलिंग का शुद्ध घी से अभिषेक करना चाहिए साथ ही ‘ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के लोगों को सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर गंगाजल, चीनी, चावल, पुष्प इत्यादि अर्पित करना चाहिए।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के जातकों को इस दिन शिव जी को दही और गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

सोमवती अमावस्या के दिन शिव को प्रसन्न करने के लिए धनु राशि के जातकों को कच्चे दूध के साथ केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों को इस दिन शिवलिंग पर नारियल का जल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ हौम ॐ जूँ स:’ मंत्रों का जाप करें।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातकों को सोमवती अमावस्या पर घी, शहद और बादाम के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि के लोगों को सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा दूध, केसर और गंगाजल से करनी चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर हल्दी और केसर से तिलक लगाना न भूलें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article