अध्यात्म

Hindu Nav Varsh 2026 Date: हिंदू नववर्ष 2026 कब है? तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि पूरी जानकारी

Hindu Nav Varsh 2026 Date, हिंदू नववर्ष कब है, डेट 2026: हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। इस दिन से नया संवत्सर आरंभ होता है और पूरे देश में धार्मिक उत्साह और नई शुरुआत का माहौल रहता है। यहां देखें इस साल हिंदू नववर्ष कब हैं, हिंदू न्यू ईयर 2026 डेट, हिंदू नववर्ष क्यों मनाते हैं, मुहूर्त और पूजा विधि।

Image

हिंदू नववर्ष 2026 कब है

Hindu Nav Varsh 2026 Date, हिंदू नववर्ष कब है, डेट 2026: हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह केवल एक नए साल की शुरुआत नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नए संकल्प और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक भी माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है, जिसे पूरे देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। यहां देखें इस साल हिंदू नववर्ष कब हैं, हिंदू न्यू ईयर 2026 डेट, हिंदू नववर्ष क्यों मनाते हैं, मुहूर्त और पूजा विधि।

हिंदू नववर्ष 2026 कब है?

साल 2026 में हिंदू नववर्ष 19 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। इसी दिन से विक्रम संवत 2083 का आरंभ होगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 की सुबह (लगभग 6:45 AM से 6:52 AM के बीच) प्रारंभ होगी, जो उदया तिथि के अनुसार मान्य होगी। इस दिन चैत्र नवरात्रि और घटस्थापना के साथ नव संवत्सर मनाया जाएगा।

हिंदू नववर्ष का महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सृष्टि की रचना भगवान ब्रह्मा ने की थी। इसलिए यह दिन सृजन और नवजीवन का प्रतीक माना जाता है। वसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति में भी नए पत्ते, फूल और ऊर्जा का संचार होता है, जो इस पर्व को और भी खास बनाता है। इस दिन से नए कार्य शुरू करना, निवेश करना और संकल्प लेना बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर भी देता है।

हिंदू नव वर्ष 2026 पूजा मुहूर्त

नववर्ष के दिन सुबह 4:00 से 5:30 बजे के बीच ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है, जो जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि लाता है।

हिंदू नववर्ष पूजा विधि (Hindu Nav Varsh Puja Vidhi)

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।

घर के मंदिर में कलश स्थापना (घटस्थापना) करें।

भगवान ब्रह्मा, विष्णु और मां दुर्गा की पूजा करें।

धूप, दीप, फूल और नैवेद्य अर्पित करें।

“ॐ ब्रह्माय नमः” और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।

परिवार के साथ आरती करें और प्रसाद वितरण करें।

इस दिन व्रत रखने और दान करने का भी विशेष महत्व है।

शुभ कार्य और परंपराएं

हिंदू नववर्ष के दिन पर नए कार्य, व्यवसाय या निवेश की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। इस दिन पर पंचांग पढ़ने और वर्षफल सुनने की परंपरा भी इस दिन होती है। साथ ही साथ नववर्ष के दिन पर मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेना लाभकारी होता है। जरूर ही आपको भी नववर्ष की नव शुरूआत खास अंदाज में करना चाहिए।
Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article