अंग्रेजी न्यू ईयर 2023 (New Year 2023) तो शुरू हो गया है लेकिन अभी हिंदू न्यू ईयर (Hindu New Year 2023) शुरू होने में कुछ समय है। हिंदू नव वर्ष अंग्रेजी के नव वर्ष से बिल्कुल अलग होता है। अंग्रेजी के नए साल की तारीख फिक्स होती है। ये हर साल 1 जनवरी से शुरू होता है वहीं हिंदू नव वर्ष की तारीख बदलती रहती है। हिंदू नववर्ष चैत्र माह की प्रतिपदा से शुरू होता है। ये तिथि इस बार 22 मार्च को पड़ रही है। यानी 2023 में हिंदी या हिंदू नव वर्ष की शुरुआत 22 मार्च से होगी।
हिंदू नव वर्ष 2023 में कब से शुरू हो रहा है?
हिंदू नव वर्ष का महत्व: भले ही आज अंग्रेजी कैलेंडर का प्रचलन बहुत अधिक हो गया हो लेकिन भारतीय कलैंडर की महता थोड़ी भी कम नहीं हुई है। आज भी हम अपने व्रत-त्यौहार, शुभ मुहूर्त आदि भारतीय कलैंडर के अनुसार ही देखते हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत के साथ-साथ नवरात्रि की भी शुरुआत हो जाती है। 2023 में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2079 की शुरुआत होगी।
हिंदू कैलेंडर 2023 के महीने (Hindu Calendar 2023 Month)
1. चैत्र मास
2. वैशाख मास
3. ज्येष्ठ मास
4. आषाढ़ मास
5. श्रावण मास
6. भाद्रपद मास,
7.आश्विन मास
8. कार्तिक मास
9. मार्गशीर्ष मास
10. पौष मास
11. माघ मास
12.फाल्गुन मास.
Yearly Rashifal 2023: मेष राशिफल 2023 | वृषभ राशिफल 2023 | मिथुन राशिफल 2023 | कर्क राशिफल 2023 | सिंह राशिफल 2023 | कन्या राशिफल 2023 | तुला राशिफल 2023 | वृश्चिक राशिफल 2023 | धनु राशिफल 2023 | मकर राशिफल 2023 | कुंभ राशिफल 2023 | मीन राशिफल 2023
