अध्यात्म

Hartalika Teej Vrat Me Kya Khaye: अगर बिना खाए-पिए नहीं रख सकते हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो जानिए किन चीजों का कर सकते हैं सेवन

What To Eat In Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा निर्जला होकर अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, लेकिन यदि आप गर्भवती हैं या बिमार हैं तो कुछ चीजों का सेवन कर सकती हैं। ऐसे में आइए जानें हरतालिका तीज के दिन किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Image

Hartalika Teej 2024

Hartalika Teej Me Kya Khana Chahiye In Hindi: इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को शुक्रवार के दिन रखा जा रहा है। ये व्रत महिलाओं के द्वारा निर्जला रहकर किया जाता है। इस दिन पूरे दिन निर्जला रहकर शाम के समय पूजा के बाद अन्न और जल को ग्रहण कर अपना उपवास खोल सकती हैं। हरतालिका तीज का व्रत हर सुहागिन स्त्रियों के द्वारा रखा जाता है। यूं तो इस व्रत में कुछ भी खाना- पीना वर्जित होता है, लेकिन कुछ स्थिति में आप इस व्रत में कुछ चीजों का सेवन कर सकती हैं। यदि आप गर्भवती हैं या बिमार और बुर्जुग हैं तो आप हरतालिका तीज के दिन कुछ खा पी सकती हैं। आइए जानें आप किन चीजों का सेवन कर सकती हैं।

Hartalika Teej Me Kya Khana Chahiye In Hindi (हरतालिका तीज में क्या खाना चाहिए)

नारियल पानी

यदि आप प्रेग्नेंनेट हैं तो आप हरतालिका तीज के व्रत के दिन नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन करने से आपको पूरे दिन ऊर्जा मिलती रहेगी।

लस्सी या दूध

हरतालिका तीज के दिन बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं लस्सी और दूध का सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन आप पूरे दिन में एक बार कर सकती हैं। इस चीज का सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जी मिलेगी और व्रत की थकान दूर होगी।

मौसमी फूल का जूस

हरतालिका तीज के दिन आप मौसमी फलों के जूस का सेवन भी कर सकती हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है और आप आराम से व्रत रख सकती हैं।

मौसमी फल का सेवन

यदि आप गर्भवती हैं तो आप हरतालिका तीज के दिन मौसमी फल जैसे सेब, आम, अनार, अमरुद या केले का सेवन कर सकती हैं। इसको खाने से आप थकान से बच सकती हैं।

हरतालिका तीज में ना खाएं ये चीजें

हरतालिका तीज के दिन आप अधिक चीनी का सेवन ना करें। यदि आप गर्भवती हैं तो आप इस व्रत को दिन चाय या कॉफी का सेवन करने से बचें। व्रत खोलने के बाद तुरंत मसालेदार खाने का सेवन ना करें। आप किसी भी तरह का जंक फूड भी ना खाएं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article