Hartalika Teej 2024 Dos (हरतालिका तीज के दिन क्या करें)
- हरतालिका तीज के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- इस दिन महिलाएं लाल या हरे रंग की साड़ी पहनें।
- हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव जी की मिट्टी की मूर्ति बनाएं।
- हरतालिका तीज के दिन महिलाएं निर्जला रहकर व्रत रखें।
- इस दिन आप अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें।
- हरतालिका तीज के दिन सुहागिन स्त्रियां माता पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करें।
- इस दिन पूजा के समय भगवान शिव के मंत्रों का जाप जरूर करें।
Hartalika Teej 2024 Dont's (हरतालिका तीज के दिन क्या करें)
- हरतालिका तीज के दिन व्रती महिलाएं भूलकर भी पानी ना ग्रहण करें।
- इस दिन मांस मदिरा और तामसिक चीजों का सेवन ना करें।
- हरतालिका तीज के दिन किसी भी स्थिति में अपने मुंह से गलत शब्द ना निकालें।
- इस दिन गुस्सा होने से बचना चाहिए।
- हरतालिका तीज के दिन बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए।
- इस दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।
Hartalika Teej Significance (हरतालिका तीज महत्व)
सनातन परंपरा में हरतालिका तीज के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन का व्रत रखने से और विधिवत माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से व्रती को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और अखंड सौभाग्य का भी वरदान मिलता है। जिन लड़कियों के विवाह में देरी हो रही वो यदि वो हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं तो उनके शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
