अध्यात्म

Hariyali Amavasya 2025 Date: हरियाली अमावस्या 2025 में कब है, 24 या 25 जुलाई क्या है सही डेट, पूरे दिन रहेगा ये शुभ योग

Hariyali Amavasya 2025 Date (हरियाली अमावस्या 2025 में कब है): श्रावण मास में आने वाली अमावस्या को ही हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन शिव पूजन, दान, नदी स्नान आदि का बहुत महत्व बताया जाता है। यहां जानें 24 या जुलाई में से हरियाली अमावस्या 2025 में कब की है। सावन की अमावस्या 2025 में कब पड़ेगी।

Image

सावन मास की हरियाली अमावस्या 2025 कब है (Pic: Canva)

Hariyali Amavasya 2025 Date (हरियाली अमावस्या 2025 में कब है): साल 2025 में हरियाली अमावस्या 24 जुलाई, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। सावन या श्रावण के महीने में आने वाली अमावस्या को ही हरियाली अमावस्या कहते हैं। यह भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान और उसके बाद दान का बेहद महत्व बताया जाता है।

हरियाली अमावस्या कब है 2025

सावन की अमावस्या 2025 में कब पड़ेगी : पंचांग के अनुसार, सावन 2025 की अमावस्या तिथि 24 जुलाई को सुबह 2:28 पर शुरू होगी और 25 जुलाई को 12:40 AM पर समाप्त होगी। उदया तिथि क अनुसार, हरियाली अमावस्या 24 जुलाई को मनाई जाएगी।

हरियाली अमावस्या 2025 का शुभ मुहूर्त

  • हरियाली अमावस्या का स्नान-दान मुहूर्त: 4:15 AM से 4:57 AM तक
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:00 PM से 12:55 PM तक
  • अमृत काल: 2:26 PM से 3:58 PM तक
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन उपलब्ध

हरियाली अमावस्या पर क्या करना चाहिए

हरियाली अमावस्या पर पूर्वजों के लिए तर्पण और पिंड दान की बात कही जाती है। ये पितृ दोष को भी दूर करती है। वहीं वृक्षारोपण, पीपल का पूजन, शिव जी की पूजन भी शुभ फल देने वाला माना जाता है। 2025 की हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे है जिसकी वजह से इस साल की यह तिथि शुभ संयोग देने वाली बताई जा रही है।

Disclaimer: यह लेख लोकप्रिय मान्यताओं पर आधारित है। टाइम्स नाउ यहां प्रदान की गई जानकारी और तथ्यों की सटीकता या पूर्णता के लिए जिम्मेदार नहीं है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article