Aaj Ka Panchang 01 January 2023 in Hindi Today: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की दशमी है।अश्वनी नक्षत्र व शिव योग है।माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।
Panchang Today, 01 January 2022
आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 01 जनवरी 2023 |
| दिवस | रविवार |
| माह | पौष ,शुक्ल पक्ष, |
| तिथि | दशमी |
| सूर्योदय | 07:15am |
| सूर्यास्त | 05:35 pm |
| नक्षत्र | अश्वनी |
| सूर्य राशि | धनु |
| चन्द्र राशि | मेष |
| करण | गर |
| योग | शिव |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:53 am से 12:45 pm तक | राहुकाल | सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:31pm से 03:26 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:41pm से 07:06pm तक |
Yearly Rashifal 2023: मेष राशिफल 2023 | वृषभ राशिफल 2023 | मिथुन राशिफल 2023 | कर्क राशिफल 2023 | सिंह राशिफल 2023 | कन्या राशिफल 2023 | तुला राशिफल 2023 | वृश्चिक राशिफल 2023 | धनु राशिफल 2023 | मकर राशिफल 2023 | कुंभ राशिफल 2023 | मीन राशिफल 2023
