अध्यात्म

Happy Narasimha Jayanti 2023: नरसिंह जयंती पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन कोट्स, मैसेज और शायरी के जरिए दें शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2023, 07:00 AM IST

Happy Narasimha Jayanti 2023 Wishes: भगवान नरसिंह जी की जयंती की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को भेजें ये शानदार कोट्स, शायरी, मैसेज, इमेज।

Image

Happy Narasimha Jayanti 2023 Wishes : नरसिंह जयंती की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को भेजें ये शानदार कोट्स

Happy Narasimha Jayanti 2023: मान्यताओं अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को श्री नरसिंह भगवान खंभे को फाड़कर प्रकट हुए थे। इसलिए हर साल इस अवसर पर नरसिंह जयंती मनाई जाती है। भगवान विष्णु के दशावतारों में से चौथा अवतार भगवान नरसिंह को माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर प्रह्लाद की रक्षा की और हिरण्यकश्यप का वध किया। इस खास दिन पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेहतरीन शायरी के साथ शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां पेश हैं नरसिंह जयंती के Messages, Quotes, Images, FB Instagram Status, whatsapp, Wishes ...

Happy Narasimha Jayanti 2023 Messages, Quotes, Wishes, Sandesh, Shayari In Hindi

happy narsingh jayanti 2023

happy narsingh jayanti 2023

  • भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं ...।
  • नरसिंह अवतार लेकर दैत्यराज हिरण्यकशिपु का वध कर धर्म कि रक्षा करने वाले भगवान नरसिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं ...।
  • कहने की जरूरत नही, आना ही बहुत है, नरसिम्हा भक्ति में तेरा शीश झुकाना ही बहुत है...।
  • भगवान नृसिंह के अवतरण दिवस की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं....।
  • दैत्यराज हिरण्यकशिपु के अत्याचारों अपने भक्त की रक्षा करने वाले भगवान नरसिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं ...।
  • "ध्याये न्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्। अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।।...।" . नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं
  • जो कुछ हैं तेरे दिल में, सब उसको ख़बर हैं, बन्दे तेरे हर हाल पर भगवान् नरसिम्हा की नज़र हैं। नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं
  • चिंतन हो सदा इस मन में तेरा, चरणों में सदा मेरा ध्यान रहे, चाहे दुख में रहूँ चाहे सुख में रहूं, होंठों पे सदा तेरा नाम रहे....।
  • नरसिम्हा से ही श्रृष्टि हैं, नरसिम्हा से ही शक्ति हैं, अति आनन्द सिर्फ़ नरसिम्हा भक्ति हैं, कहने की जरूरत नही, आना ही बहुत हैं, नरसिम्हा भक्ति में तेरा शीश झुकाना ही बहुत हैं....।
  • हो नरसिम्हा तुम धरा के, हल सुदर्शन तुम्हारा, बिन शेष-शैया के ही, होता दर्शन तुम्हारा, पत्थर को पूजने वाले, क्या समझेंगे मोल तेरा, माँ भारती के ज्येष्ठ सुत, तुझको नमन हमारा...।
  • बैरागी बने तो जग छूटे, सन्यासी बने तो छूटे तन, नरसिम्हा से प्रेम हो जाये तो छूटे आत्मा के सब बन्धन...।
  • इतना सच्चा हो हमारा विश्वास, हमारे हृदय में ” नरसिम्हा ” सदा करे वास नियत अच्छी हो तो, भक्ति भी सच्ची होती हैं, भगवान हर हृदय में हैं, घरो में रखने की जरूरत नही होती हैं...।
  • दिखावे की दुनिया से थोड़ा दूर रहता हूँ मैं, इसलिए नरसिम्हा भक्ति में चूर रहता हूँ मैं...।
  • जंगल में रहो या बस्ती में, लहरों में रहो या कश्ती में, भीड़ में रहो या अकेले में, सदा मस्त रहो नृसिंह की भक्ति में, नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं...।
  • भगवान नृसिंह का चिंतन सदा मन में रहे, उनके चरणों में सदा मेरा ध्यान रहे, चाहे जीवन में दुख आए या सुख रहे, होंठों पर सदा भगवान नृसिंह का नाम रहे, नृसिंह जयंती की शुभकामनाएं...।
वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को नरसिंह जयंती मनाई जाती है। नरसिंह भगवान को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। कहते हैं इन्होंने अपने भक्त प्रहलाद को हिरण्यकश्यप के अत्याचारों से बचाने के लिए अवतार लिया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article