अध्यात्म

Harela 2024 Wishes, Quotes In Hindi: जी रया ,जागि रया , यो दिन बार, भेटने रया, दुबक...हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए भेजें ये मैसेज

Happy Harela 2024 Wishes In Hindi: हरेला उत्तराखंड का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भी देते हैं। यहां देखें हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं मैसेज।

Image

Happy Harela Wishes In Hindi

Harela 2024 Wishes Images In Hindi: इस साल हरेला पर्व 16 जुलाई को मनाया जा रहा है। ये त्योहार हरियाली का प्रतीक होता है। उत्तराखंड में इसी पर्व से सावन महीने की शुरुआत मानी जाती है। इस त्योहार के दिन लोग कान के पीछे हरेले के तिनके रखे नजर आते हैं। बता दें हरेला त्योहार से करीब 9 दिन पहले मिट्टी या बांस की टोकरी में हरेला बोया जाता है। यहां आप जानेंगे हरेला के शुभकामना संदेश।

Happy Harela 2024 Wishes In Hindi (हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 2024)

-जी रया ,जागि रया , यो दिन बार, भेटने रया, दुबक जस जड़ हैजो, पात जस पौल हैजो, स्यालक जस त्राण हैजो, हिमालय में ह्यू छन तक, गंगा में पाणी छन तक, हरेला त्यार मानते रया, जी रया जागि रया।

Happy Harela Wishes In Hindi

Happy Harela Wishes In Hindi

-हरी भरी बने रहे फुलवारी सबकी, हरी भरी बने रहे खुशियां सबकी, हरा भरा हो हर घर मंगल काज, हरियाली सा खिले हर घर परिवार, हरेला की शुभकामनाएं

-लाग हरेला, लाग बग्वाई, जी रए, जाग रए. स्याव जस बुद्धि हैजो, सूर्ज जस तरान हैजो आकाश बराबर उच्च है जै, धरती बराबर चकाव है जै दूब जस फलिये हिमाल में ह्यूं छन तक, गंग ज्यू में पानी छन तक सिल पिसि भात खाये, जांठि टेकि झाड़ जाये। हरेला की शुभकामनाएं।।

Harela Quotes

Harela Quotes

-आप सभी लोगों को उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्व हरेले की हार्दिक शुभकामनाएं!

Harela Parv ki hardik shubhkamnaye in hindi

-प्रकृति को समर्पित उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं।

-हर्याव आई हर्याव आई चौ दिशी बहार आई भ्यार जाई घर आई चैली बेटी मैत आई लग्गै सोण हर्याव क त्यार आई जी रया जाग रया बची रया हर साल हर्याव मनूनें रया शिव ज्यू के नवूनें रया! है सकल त धरतीक ऋण क लिजी एक पेड जरुर लगाया।

Happy Harela Quotes In Hindi

धार सब हरिया हैजो, गयीं जौ लै सूखी दुख सबौक दूर हैजो, चमकौ सबौ मूखी। डाला में फल लदीजौ, अनाज कोरंगा भरि "राजू" सब सफल हैजौ, मेहनत जौलै करि। ठंडी ठंडी बयार बगौ, जौ नौला सब भरी गौरू भैस मोटा हो, दयौ दूद भरि भरी। गौं घरौ में खूब बढो, आपसौ को प्यार झूलन फूलन हौ सबौ, हरेलौ को त्यार।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article