अध्यात्म

Swatantrata Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye 2023: आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जानें तिरंगे के रंगों का अर्थ और महत्व

Swatantrata Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye, Tricolour Colour Meaning And Importance: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर रंग का अपना विशेष महत्व होता है। क्योंकि ये रंग किसी न किसी ग्रह से संबंधित होते हैं। स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर जानिए हमारे राष्ट्र ध्वज तिरंगा के रंगों का महत्व।

Image

Happy Independence Day 2023, Swatantrata Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye 2023

Swatantrata Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye, India Flag Tricolour Colours Meaning, Importance And Significance: 15 अगस्त का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। साल 2023 में इस तारीख को 77वां स्वतंत्रता दिवस (77th Independence Day 2023) मनाएगा। ये दिन उन स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है जिन्होंने भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सबकुछ बलिदान कर दिया। इस दिन हर जगह तिरंगा झंडा (Tiranga Colour Meaning in Hindi) फहराया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिरंगा के तीन रंग (National Flag Colour Meaning) केसरिया, सफेद और हरा का हमारे जीवन में महत्व क्या है और ये रंग क्या दर्शाते हैं।

तिरंगे में केसरिया रंग का मतलब (Meaning of Saffron Colour in Tricolour)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केसरिया रंग शक्ति का प्रतीक है। जिसका सीधा संबंध सूर्यदेव से है। सूर्य को आत्मा, विश्वास और शक्ति का कारक माना जाता है। इसलिए केसरिया रंग आत्मनिर्भर रहने का संदेश देता है। वहीं केसरिया रंग का संबंध लोकतंत्र की मजबूती को भी दर्शाता है। इस रंग का संबंध गुरु ग्रह से भी माना जाता है। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति धर्म और त्याग के प्रतीक माने जाते हैं।

Swatantrata Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye

दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए।

Happy Independence Day 2023

happy independence day 2023

happy independence day 2023

तिरंगे में सफेद रंग का मतलब (Meaning of White Colour in Tricolour)

सफेद रंग शांति और सम्मान का प्रतीक माना गया है। जो चंद्रमा से संबंधित है। वहीं सफेद रंग शुक्र ग्रह से भी संबंधित होता है। जो प्रेम, शांति, सौंदर्य, कला और भौतिकता का कारक ग्रह होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिरंगे में सफेद रंग शांति और आपसी प्रेम बनाए रखने का संदेश देता है। साथ ही ये रंग रचनात्मक और कलात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने का भी संदेश देता है।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2023

दे सलामी इस तिरंगे को,

जिस से तेरी शान हैं,

सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका

जब तक दिल में जान है…।।

जय हिंद

happy independence day

happy independence day

तिरंगे में हरे रंग का मतलब (Meaning of Green Colour in Tricolour)

ज्योतिष अनुसार तिरंगे में मौजूद हरा रंग हरियाली और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इस रंग का संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध ग्रह को बुद्धि, तकनीक, क्षमता, व्यापार आदि का कारक माना जाता है। ये रंग सफल राष्ट्र को दर्शाता है।

happy independence day 2023 wishes

happy independence day 2023 wishes

Happy Independence Day 2023

आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,

तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है!

happy independence day 2023 wishes quotes

happy independence day 2023 wishes quotes

तिरंगे में नीले रंग का मतलब (Meaning of Blue Colour in Tricolour)

तिरंगे के बीच में मौजूद नीले रंग का चक्र शनिदेव से संबंधित है। जिन्हें जनता का कारक माना जाता है। ये रंग जनता के सहयोग और हमेशा आगे बढ़ते रहने का संदेश देता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article