अध्यात्म

Hanuman Mandir in UP: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, कहीं ऊंचे तो कहीं लेटे हुए रूप में बजरंगबली देते हैं दर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2023, 05:16 PM IST

Hanuman Mandir in Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश के मंदिर): संस्कृति, सभ्यता और इतिहास के धरोहर उत्तर प्रदेश को देवताओं की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां हनुमान भक्तों के लिए कई ऐसे मंदिर हैं, जहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में।

Image

Popular Hanuman Temples in UP

Hanuman Mandir in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश को उसके गौरवशाली के साथ देवताओं की नगरी भी कहा जाता है। अयोध्या में राम जन्मभूमि से लेकर काशी विश्वनाथ तक यहां कई ऐसे मंदिर हैं, जो हिंदू धर्म की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास का प्रमाण है। पर आज हम आपको प्रदेश के कुछ हनुमान मंदिरों के बार में बताने वाले हैं। दरअसल, यूपी में बजरंगबली के कई ऐसे मंदिर हैं, जहां भक्तों का वर्षभर जमावड़ा लगा रहता है। मन में मुरादें लिए दूर-दूर से भक्‍त इन मंद‍िरो के दर्शन के लिए आते हैं। देश में यूं तो हनुमान जी के कई मंदिर हैं लेकिन यूपी के इन मंदिरों की महिमा अपरम्पार है। कहते हैं इन मंदिरों में दर्शन करने मात्र से श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। आइए यूपी के इन फेमस मंदिरों के बारे में जान लेते हैं।

Hanuman Gadhi Temple, Ayodhya, Uttar Pradesh

Hanuman Garhi Temple, Ayodhya

Hanuman Garhi Temple, Ayodhya

हनुमान गढ़ी मंदिर, अयोध्या का प्रसिद्ध और विशाल मंदिर है, जो राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन काल के हनुमान जी यहां एक गुफा में रहकर रामकोट और रामजन्मभूमि की रक्षा करते थे। यह भी कहा जाता है कि हनुमान जी यहां प्रभु श्री राम के साथ निवास करते थे। इसी वजह से यहां दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा वर्षभर लगा रहता है। बता दें, हनुमान जी के दर्शन पाने के लिए आपको यहां 60 सीढ़ियां चढ़नी होंगी। इसके अलावा इस मंदिर के ठीक बगल में सुग्रीव टीला और अंगद टीला भी मौजूद है।

Hanuman Mandir of Prayagraj, Uttar Pradesh

Hanuman Mandir, Prayagraj

Hanuman Mandir, Prayagraj

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में स्थित हनुमान जी का यह मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां हनुमान जी की प्रतिमा लेटी हुई मुद्रा में है। 20 फुट की लंबाई वाली हनुमान जी की ये मूर्ति बेहद भव्य और आकर्षण का केंद्र है। श्रद्धालु हनुमान के दर्शन करने हर साल यहां जरूर आते हैं। बता दें, पूरी दुनिया में यह एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां बजरंगबली की लेटी हुई मूर्ति की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि यहां जो भी मुरादें मांगो वह पूरी हो जाती है।

Sankat Mochan Mandir, Varanasi, Uttar Pradesh

Sankat Mochan Mandir, Varanashi

Sankat Mochan Mandir, Varanashi

वाराणसी का संकट मोचन मंदिर बेहद मशहूर और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मंदिर के प्रांगण में हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा है, जो गोस्वामी तुलसीदासजी के तप से प्रकट हुई स्वयंभू मूर्ति है। यहां हर मंगलवार और शनिवार को भक्त हजारों की तादाद में हनुमान जी की पूजा अर्चना करने आते हैं। वहीं, हनुमान जयंती वाले दिन यहां हर साल संगीत समारोह का आयोजन होता है, जो किसी उत्सव से कम नहीं होता।

Purana Hanuman Mandir, Lucknow, Uttar Pradesh

Purana Hanuman Mandir, Lucknow

Purana Hanuman Mandir, Lucknow

लखनऊ के अलीगंज के बेहद प्राचीन हनुमान मंदिर को लेकर भी भक्तों में गहरी आस्था है। इसका इतिहास रामायण काल से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि सीता जी को अयोध्या निकाला देने के बाद लक्ष्मण जी और हनुमान जी उनको वन छोड़ने जा रहे थे। शाम होने पर लक्ष्मण जी ने जहां विश्राम किया वो जगह आज लक्ष्मण टीला कहलाती है। वहीं हनुमान जी सीता माता की रक्षा के लिए जहां रुके, वो जगह ये मंदिर मानी जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article