अध्यात्म

Guru Vakri 2024: अक्टूबर के महीने में गुरू चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों की होगी वृद्धि

Guru Vakri 2024: गुरु ग्रह जल्दी ही अपनी चाल बदलने वाले हैं। गुरु बृहस्पति के उल्टी चाल का असर सारी राशियों के जातक पर पड़ता है। गुरु ग्रह की उल्टी चाल से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। आइए जानें गुरु व्रकी से किन राशि वालों को फायदा होगा।

Image

Guru Vakri 2024

Guru Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति गुरु को ग्रहों का गुरु माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत होते हैं। उन लोगों के जीवन में बहुत तरक्की आती है और समृद्धि मिलती है। अक्तूबर के महीने में गुरु ग्रह अपनी चाल उल्टी करेंगे। गुरु ग्रह को ज्ञान, वैभव और मंगल का कारक भी माना जाता है। ग्रह बृहस्पति 01 मई 2024 से वृषभ राशि में विराजमान हैं और इस राशि में गुरु 2025 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ग्रह 09 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.01 बजे मिथुन राशि में वक्री गति में गोचर करेंगे ये मिथुन राशि में व्रकी अवस्था में गोचर करेंगे। गुरु ग्रह के व्रकी अवस्था में गोचर करने से कुछ राशि वालों को बहुत ही फायदा होने वाला है। आइए जानें किन राशि के जातक को लाभ मिलेगा।

इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष राशि

मेष राशि के जातक को गुरु दूसरे भाव में वक्री होंगे। गुरु व्रकी से मेष राशि के जातक को धन का लाभ मिल सकता है। इसके साथ करियर में भी आपको फायदा मिलेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा। इसके साथ बिजनेस में भी आपको मुनाफा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि जातक के लिए गुरु व्रकी से बहुत ही लाभ होने वाला है। इस राशि में गुरु दसवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान आपके सारे रूके हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही सेहत में भी आपको लाभ मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में आपको फायदा मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना अच्छा और शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस राशि में गुरु आठवें भाव में वक्री होगा। इस दौरान आपका भाग्य साथ देगा। इसके साथ ही व्यापार में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। ये समय आपके लिए निवेश के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान किया गया निवेश आपको फायदा देगा। कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article