Chhath Puja Date 2024: सनातन धर्म में छठ पूजा का बहुत ही खास महत्व है। ये पर्व एक महापर्व कहलाता है। छठ पूजा का त्योहार पूरे चार दिनों तक चलता है। ये त्योहार लोक आस्था का पर्व है। इस पर्व में आस्था और प्रकृति का संगम नजर आता है। छठ पर्व में सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया जाता है और छठी माई की पूजा की जाती है। छठी माई को सूर्य देवता की बहन माना जाता है। छठ पूजा पर सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करने से छठी माता प्रसन्न होती हैं और अपने साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति करती हैं। छठ का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख, समृद्धि आती है। आइए जानें कब है छठ पूजा और इसकी सारी तिथियों के बारे में।
Chhath Puja Date 2024 (छठ पूजा कैलेंडर 2024)
- नहाय खाय- 05 नवंबर 2024
- खरना- 06 नवंबर 2024
- शाम का अर्घ्य- 07 नवंबर
- सुबह का अर्घ्य- 08 नवंबर
Chhath Puja 2024 Date (2024 में छठ पूजा कब है)
पंचांग के अनुसार छठ पूजा के त्योहार की शुरुआत कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है। वहीं इस पर्व का समापन सप्तमी तिथि पर होता है। इस साल छठ पूजा का त्योहार 05 नवंबर से लेकर 08 नवंबर तक रहेगा।
छठ पूजा का महत्व (Chhath Puja Importance)
छठ पूजा का महापर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इस पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है और सुबह अर्घ्य देने के बाद इस व्रत का समापन होता है। छठ पूजा में सूर्य देवता की आराधना की जाती है। ये व्रत संतान सुख के साथ- साथ संतान के सुखमय जीवन के लिए किया जाता है। छठ पूजा में विशेष तौर पर सूर्य देव और छठी मां की पूजा की जाती है। उनकी कृपा से व्रती की सारी इच्छाएं पूरी होती है।
