Jupiter Rise in Aries 2023: देवगुरु गुरु के गोचर को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। लिहाजा 27 अप्रैल यानी आज गुरु का मेष राशि में उदय होगा। साथ ही गुरु के उदित होने से गुरु पुष्य योग भी बनेगा, जो कुछ राशियों के लिए फलदायी रहेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुष्य योग 27 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 30 मिनट से शुरू हुआ था और यह योग 28 अप्रैल तक रहेगा। आइए जानते हैं कि गुरु पुष्य योग से किन राशियों को लाभ होगा। इन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी-
मेष राशि पर गुरु उदय का प्रभाव | Effect of Guru Uday on Aries
देवगुरु गुरु का मेष राशि में उदय होगा। करियर में तरक्की मिल सकती है। प्रमोशन भी मिल सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में ट्रांसफर फायदेमंद रहेगा। प्रोफेशनल्स के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा लेकिन सही जगह पर खर्च होगा। धन कमाने और बचत करने में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि गुरु उदय का प्रभाव | Effect of Jupiter rising in Gemini
धन कमाने के नए रास्ते मिलेंगे। व्यापार में अधिक आर्थिक लाभ होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी जो फायदेमंद रहेगी। आपको विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है और यह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर हैं। करियर में ऊंचाई हासिल होगी। सेहत अच्छी रहेगी। धन संचय करने में भी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रह सकता है।
कर्क राशि गुरु उदय का प्रभाव | Effect of Jupiter rising in Cancer
कर्क राशि वालों का करियर अच्छा रहेगा। वैवाहिक मामलों में गति आ सकती है। नौकरीपेशा और पेशवर दोनों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की भी संभावना है। आप अपनी बातों से किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। समाज और कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा।
सिंह राशि गुरु उदय का प्रभाव | Effect of rising Jupiter in Leo
प्रॉपर्टी में मुनाफा हो सकता है। करियर में कोई अच्छा बदलाव हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में भी शुभ समाचार मिल सकता है। योजना को गोपनीय रखना लाभकारी रहेगा। व्यापार में सोच-समझकर लिया गया फैसला सफलता दिला सकता है। निवेश लाभदायक हो सकता है।
धनु राशि गुरु उदय का प्रभाव | Effect of Jupiter rise in Sagittarius
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी। करियर के लिहाज से यह फायदेमंद हो सकता है। साथ ही पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। कर्ज उतर जाएगा। हालांकि, दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य समस्याओं से बचना चाहिए। आध्यात्मिक लाभ हो सकता है।
