अध्यात्म

गुरु के मिथुन राशि में उदय से इन 4 राशियों का अच्छा समय होगा शुरू, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें

देवताओं के गुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में उदित होने से कई राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए गुरु की ये चाल बेहद शुभ साबित होगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

गुरु का मिथुन राशि में उदय

बृहस्पति देव 9 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब भी ये ग्रह उदित होता है तो कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए ये गोचर बेहद लकी साबित होने वाला है। कहा जा रहा है कि इन राशियों के लिए आने वाला समय सुनहरा साबित होगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक बढ़िया रहेगी। जानिए ये कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिन्हें सुनहरी सफलता मिलने जा रही है।

मेष राशि

गुरु के उदय होने से मेष राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। इस राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। जो भी काम आपके लंबे समय से रूके हुए थे उसमें सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन

मिथुन राशि वालों का सुनहरा समय शुरू होने जा रहा है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा मिलेगा। लव लाइफ भी शानदार रहेगी।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए भी गुरु का उदय होना बेहद सकारात्मक साबित होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। ऑफिस में आपके काम की खूब सराहना होगी।

धनु

धनु राशि वालों के लिए बेहद सुनहरा समय है। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से आपको तगड़ा मुनाफा होगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article