अध्यात्म

Guru Uday 2023: गुरु के मेष राशि में उदय से इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय, हर परेशानी से मिलेगी मुक्ति

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 26, 2023, 04:18 PM IST

Guru Uday 2023: गुरु ग्रह 27 अप्रैल को यानि गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2023) के दिन मेष राशि में उदित होने जा रहा है। इस ग्रह के उदित होते ही 5 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

गुरु ग्रह 27 अप्रैल को मेष राशि में उदित होने जा रहा है

Guru Uday 2023: बृहस्पति यानि गुरु ग्रह 27 अप्रैल को मेष राशि में उदित होने जा रहा है। गुरु का उदय होना 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। कहते हैं जिन राशि वालों पर गुरु का शुभ प्रभाव पड़ता है वो खूब तरक्की और समृद्धि हासिल करते हैं। गुरु को ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। इसलिए कुंडली में इसकी भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। गुरु जातक को अपार ज्ञान, समृद्धि और सफलता प्रदान करते हैं। जानिए ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु का मेष राशि में उदित होना किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

गुरु का मेष राशि में उदय: 5 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

मेष राशि (Aries Horoscope)

बृहस्पति आपके पहले भाव में उदित होंगे। इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। काम के सिलसिले में किए जाने वाली यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी बदलने के लिए समय अच्छा है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

देव गुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में उदित होंगे। आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पदोन्नति के योग बनेंगे। अचानक से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। कुछ जातकों को विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवधि में आपका करियर काफी अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यदि आपका खुद का काम कर रहे हैं तो अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए देव गुरु बृहस्पति दसवें भाव में उदित होंगे। ये समय प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए काफी शानदार रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और पदोन्नति के योग बनेंगे। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। धन में वृद्धि के भी पूरे आसार हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

देव गुरु बृहस्पति सिंह राशि से नौवें भाव में उदित होंगे। ये समय आपके करियर के लिए काफी अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग बनेंगे। यात्राएं फलदायी साबित होंगी और आपको वरिष्ठों का पूरा साथ मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ अधिक झुकाव रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

देव गुरु बृहस्पति आपके पांचवें भाव में उदित होंगे। ये समय आपके लिए काफी शुभ रहेगा। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बनेंगे। इसके अलावा नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति भी हो सकती है। बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article