अध्यात्म

धनतेरस से खुल जाएगा इन 4 राशियों की किस्मत का ताला, गुरु करेंगे कर्क मे प्रवेश

Guru Gochar 2025: साल 2025 की धनतेरस से कुछ राशि वालों की लाइफ में जैकपॉट लगने वाला है। दरअसल इस दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करके कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। इससे कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं कि गुरु के इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा?

Image

गुरु ग्रह गोचर 2025 (Pic Credit-Canva)

Guru Gochar 2025: 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस के शुभ मौके पर रात 9 बजकर 39 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति अपनी अतिचारी चाल चलते हुए मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, धन, समृद्धि, संतान और सुख का कारक माना जाता है। कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं, जो इन्हें और भी शक्तिशाली बनाता है। यह गोचर धनतेरस जैसे दिन पर होने से आर्थिक लाभ, संपत्ति, और परिवार में खुशहाली के लिए खास माना जा रहा है। कर्क चंद्रमा की राशि है, जो भावनाओं, परिवार और स्थिरता से जुड़ी है।

गुरु का मिथुन से कर्क में जाना एक बड़ी ज्योतिषीय घटना है। मिथुन में गुरु बुद्धि, संचार और व्यापार पर फोकस करता है, लेकिन कर्क में यह परिवार, माता, भावनात्मक स्थिरता और आध्यात्मिक विकास को बढ़ाता है। धनतेरस के दिन यह गोचर होने से धन, संपत्ति खरीद जैसे गहने, वाहन, या प्रॉपर्टी और वैवाहिक सुख में बढ़ोतरी देगा। गुरु अपनी स्थिति से 5वीं, 7वीं और 9वीं राशियों पर दृष्टि डालता है, जिससे इन राशियों को विशेष लाभ मिलता है। यह गोचर शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस गोचर से कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा होगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ मिलेगा?

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि गुरु आपकी अपनी राशि में उच्च के होंगे। यह समय आपके लिए करियर में नई ऊंचाइयां छूने का है। नौकरी में प्रमोशन, नई जॉब के ऑफर या बिजनेस में विस्तार के योग बन रहे हैं। अगर आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो धनतेरस का यह दिन इसके लिए शानदार है। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। माता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मन में शांति रहेगी। आर्थिक रूप से निवेश, खासकर रियल एस्टेट में फायदा मिलेगा। लव लाइफ में भी मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए यह समय पढ़ाई में फोकस और परीक्षा में सफलता लाएगा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत रंग लाएगी। प्रेमी जोड़ों के लिए यह गोचर रिश्तों में गहराई और रोमांस बढ़ाएगा। सिंगल्स को नया प्यार मिल सकता है। बिजनेस में नए आइडिया और प्रोजेक्ट्स कामयाब होंगे, खासकर क्रिएटिव फील्ड जैसे लेखन, डिजाइन या मीडिया में काम करने वालों को खूब लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में पाचन तंत्र मजबूत होगा, लेकिन खानपान का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य और धर्म के घर को मजबूत करेगा। यह समय आपके लिए करियर में नई ऊंचाइयां लाएगा, खासकर अगर आप शिक्षक, लेखक या सलाहकार हैं। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या किसी बड़े प्रोजेक्ट के योग बन रहे हैं। पिता या गुरुजनों से सहयोग मिलेगा, जो आपके फैसलों को सही दिशा देगा। आर्थिक रूप से निवेश और बचत के लिए यह समय शानदार है। धार्मिक यात्राएं या तीर्थ स्थानों पर जाना शुभ रहेगा। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु का गोचर वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप को अच्छा करेगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रिश्तों में मधुरता और समझदारी लाएगा। अगर रिश्ते में कोई तनाव था तो वह हल हो सकता है। सिंगल्स के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा होगा, खासकर अगर आप कोई नया वेंचर शुरू करने की सोच रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और बॉस का सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article