अध्यात्म

Guru Nanak Jayanti 2022 Date, Time: गुरु नानक जयंती 2022 कब है, नोट करें गुरु पूरब की तारीख और इतिहास

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Nov 6, 2022, 09:15 AM IST

Guru Nanak Jayanti 2022 Date Kab Hai in Punjab (गुरु नानक जयंती 2022 में कब है): गुरु नानक जयंती सिखों का एक खास त्योहार है जो कार्तिक पूर्णिमा को आता है। इसे प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान गुरु नानक का जन्म हुआ था। जानें गुरु नानक जयंती 2022 की सही तारीख।

Image

Guru Nanak Jayanti 2022 Date, Kab Hai in Punjab

Guru Nanak Jayanti 2022 Date Kab Hai in Punjab (गुरु नानक जयंती 2022 में कब है): गुरु नानक जयंती का पर्व हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन गुरु नानक का जन्म हुआ था। इस पर्व को प्रकाश गुरु पूरब (Guru Purab 2022 Date) या प्रकाश पर्व (Prakash Parv 2022 Date) के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दिन गुरुद्वारा में कई तरह के धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं। गुरु नानक साहिब सिख धर्म के पहले गुरु माने जाते है। बता दें कि गुरु नानक देव जी का जन्म तलवंडी, जो अब पाकिस्तान में है, में हुआ था। यहां ननकाना साहिब नाम से गुरुद्वारा है।

16 साल की उम्र में ही गुरु नानक देव का विवाह हो गया था। पुत्रों के जन्म के बाद गुरु नानक देव अपने साथियों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकल गए और उन्होंने भारत, अफगानिस्तान, फारस, अरब जैसे कई देशों में भ्रमण करते हुए अपने उपदेश दिए थे। यहां देखें गुरु नानक जयंती की डेट।

गुरु नानक जयंती 2022 डेट (Guru Nanak Jayanti 2022 Date)

हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य सूर्योदय से किए जाते है। क्योंकि इस बार कार्तिक पूर्णिमा 7 नवंबर को रात से प्रारंभ हो रहा है 8 नवंबर को रात में खत्म होगी। इस वजह से लोग 8 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखेंगे और इसी दिन गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी। बता दें इस बार गुरु नानक जयंती का 553 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Guru Nanak Jayanti 2022 Time

कार्तिक पूर्णिमा आरंभ- 07 नवंबर सोमवार, शाम 04 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ

कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्ति- 08 नवंबर मंगलवार, शाम 04 बजकर 31 मिनट पर

गुरु नानक देव जी ने जीवन भर मानवता एवं एक ईश्वर की प्रार्थना का संदेश दिया था। उन्होंने अपने जीवन के अधिकांश का हिस्सा यात्रा करते हुए व्यतीत किया और करतारपुर में देह त्याग किया। यह जगह भी पाकिस्तान में है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article