अध्यात्म

Grah Gochar 2022: साल के आखिरी दिनों में बुध और शुक्र का गोचर खोल देगा इन राशियों के किस्मत का ताला

Planets Transit 2022: साल के आखिरी दिन बुध और शुक्र ग्रह एक के बाद एक अपनी राशि बदल रहे हैं। दोनों ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों की किस्‍मत चमकने वाली है। पंचांग के अनुसार बुद्धि प्रदाता ग्रह बुध 28 दिसंबर को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, शुक्र भी 29 दिसंबर धनु से मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Image

दो ग्रहों के गोचर से चमक जाएगी इन राशियों की किस्‍मत, जानें कब होगा परिवर्तन

KEY HIGHLIGHTS
  • बुध ग्रह 28 दिसंबर को धनु से करेंगे मकर राशि में प्रवेश
  • शुक्र ग्रह 29 दिसंबर को धनु से करेंगे मकर राशि में प्रवेश
  • ग्रहों का ये परिवर्तन लाएगा जातकों के लिए समृद्धि

Grah Gochar 2022: साल 2022 के आखिरी दिन ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से काफी उथल-पुथल होने वाली है। क्‍योंकि आखिरी दिनों में ही बुध और शुक्र एक के बाद एक अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इन दोनों ग्रहों के एक साथ राशि बदलने के कारण कई राशियों में धन लाभ और आर्थिक संपन्‍नता का योग बन रहा है। पंचांग के अनुसा, बुद्धि प्रदाता ग्रह बुध 28 दिसंबर 2022, बुधवार को सुबह 06 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बुध के राशि परिवर्तन के एक दिन बार शुक्र भी अपनी राशि बदल देंगे। पंचांग के अनुसार शुक्र भी 29 दिसंबर गुरुवार को शाम 04: 13 बजे पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। साल के आखिरी दिन में दो ग्रहों का रशि परिवर्तन कर एक ही राशि में जाने से कई राशियों की बंद किस्मत खुल जायेगी। धन लाभ के साथ इन राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में भी तरक्की मिलेगी। आइये जानें इन राशियों के बारे में:

कन्या राशि: शुक्र और बुध गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों के जीवन में शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी। इन्‍हें नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही वेतन वृद्धि और पदोन्नति की भी संभावना बन रही है।

तुला राशि: शुक्र को तुला राशि का स्वामी माना जाता है। वहीं, तुला राशि शनि की उच्च राशि है। जिसकी वजह से ग्रहों का यह गोचर इस राशि के जातकों को अचानक बड़ा धन लाभ करा सकता है। कारोबार में भी एकाएक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। बस सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि: ग्रहों के इस गोचर से नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा। साथ ही आर्थिक लाभ भी हो सकता है। अचानक पैतृक संपत्ति वापस मिल सकती है। अविवाहितों के विवाह योग बन सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी।

मकर राशि: इस राशि में ही शुक्र का गोचर होने जा रहा है। इसलिए इसका प्रभाव भी सबसे अधिक इसी राशि के जातकों को देखने को मिलेगा। इस राशि के लोग कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। स्वयं को सुदंर दिखाने के लिए धन खर्च और विदेश यात्रा पर जान का भी योग बन रहा है।

मीन राशि: इस राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिलता सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को इस दौरान बड़ा धनलाभ हो सकता है। आय में वृद्धि का योग है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article