Girls Should Never Do These Things at Night : गरुड़ पुराण और शिव पुराण के अनुसार रात में नकारात्मक शक्तियां (भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा) सक्रिय हो जाती हैं। खासकर लड़कियां और महिलाएं इनकी चपेट में जल्दी आती हैं क्योंकि उनकी ऊर्जा ग्रहणशील होती है। इस कारण शास्त्रों ने रात में कुछ काम सख्ती से वर्जित किए हैं। इनका पालन न करने से स्वास्थ्य खराब, सौंदर्य नष्ट, ऊपरी बाधा और घर में अशांति हो सकती है।आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जो लड़कियों को रात के समय नहीं करने चाहिए।
बालों को रात में खुला न छोड़ें
शिव पुराण और स्त्री धर्म शास्त्रों में लिखा है कि रात में बाल खुला रखने से नकारात्मक ऊर्जा की ऊर्जा की चपेट आप आ सकती हैं या नजरदोष भी हो सकता है। बाल स्त्री की ऊर्जा का केंद्र होते हैं। खुला छोड़ने से सिर दर्द, अनिद्रा, बाल झड़ना और ऊपरी बाधा लग सकती है।
परफ्यूम या तेज सुगंध लगाकर बाहर न निकलें
स्त्री धर्म शास्त्रों में साफ लिखा है कि रात में तेज सुगंध (इत्र, परफ्यूम) लगाकर घर से बाहर निकलना वर्जित है। यह सुगंध निशाचर प्राणियों और ऊपरी शक्तियों को आकर्षित करती है। ऐसा करने से ऊपरी बाधा, डरावने सपने, अचानक बीमारी होने का खतरा रहता है।
रात के समय अंधेरे में अकेले दर्पण न देखें
शास्त्रों में रात में शीशे के सामने खड़े होना या बाल संवारना बड़ा पाप माना गया है। दर्पण को नकारात्मक शक्तियों का द्वार कहा जाता है।
दूध या दही का दान
रात के समय लड़कियों को घर से दूध या दही किसी को नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को देने घर में आर्थिक संकट आता है। यह कार्य शुक्र ग्रह को कमजोर करता है। स्कंद पुराण और महाभारत में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि रात के समय इन चीजों का दान करने से माता लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।
पानी की बोतल सिर के पास रखकर सोना
रात के समय पानी की बोतल या गिलास कभी सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। यह कार्य घर की सुख-शांति भंग करता है। इससे समस्याओं का अंबार घर में लगता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
