अध्यात्म

गणपति बप्पा मोरया क्यों कहते हैं, देखें गणपति बप्पा मोरया के हिंदी Lyrics अर्थ सहित, गणपति बप्पा मोरया का मतलब क्या होता है

गणपति बप्पा मोरया के हिंदी लिरिक्स (Ganpati Bappa Morya Lyrics with meaning in Hindi): गणेश चतुर्थी पर अक्सर बहुत उत्साह के साथ लोग गाते हैं - गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया। यह एक मराठी भक्ति गीत है जो कि बप्पा के आने पर गाया जाता है। इसमें भक्त गणेश जी की स्तुति और बार-बार उनका जयघोष करते हैं। यहां देखें गणपति बप्पा मोरया इन हिंदी, गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया lyrics, गणपति बप्पा मोरया का अर्थ आदि। जानें गणपति बप्पा मोरया क्यों कहते हैं।

Image

गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया lyrics हिंदी में अर्थ सहित (Pic: iStock)

गणपति बप्पा मोरया के हिंदी लिरिक्स (Ganpati Bappa Morya Lyrics with meaning in Hindi): गणेश चतुर्थी की आ गई है और इसी के साथ ही गणपति बप्पा मोरया का जयगान भी सुनाई दे रहा है। गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया दरअसल एक मराठी भक्ति भजन गीत है जिसमें उत्साह के साथ बप्पा के आने का स्वागत किया जाता है। अगर इस बार आप भी इसे गाना चाहते हैं तो यहां देखें गणपति बप्पा मोरया इन हिंदी, गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया lyrics, गणपति बप्पा मोरया का अर्थ आदि। ये भी जानें कि गणपति बप्पा मोरया क्यों कहते हैं।

गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया lyrics हिंदी में अर्थ सहित

गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया।

पुढ़च्य वर्षी लवकर या॥

Hindi Meaning: गणपति बप्पा की जय! हे मंगलमूर्ति! अगले वर्ष जल्दी-जल्दी पधारना।

गणपति बप्पा मोरया क्यों कहते हैं

इस जयघोष के साथ भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ गणपति को अगले बरस जल्दी और शुभ फल के साथ फिर आने की प्रार्थना करते हैं।

इसके आगे भक्त ये आरती भी गाते हैं -

सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची।

नुरवी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची॥

Hindi Meaning: आप सुख देने वाले, दुख दूर करने वाले और विघ्नों को हरने वाले हैं। आप प्रेम और कृपा के सागर हैं।

सर्वांगी सुंदर उटी शेंदूराची।

कंठी झळके माल मुकताफळांची॥

Hindi Meaning: आपका संपूर्ण स्वरूप सुंदर है, शरीर पर लाल शेंदूर सुशोभित है। गले में मोतियों की माला शोभा पा रही है।

जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति।

दर्शनमात्रे मनकामना पुरती॥

Hindi Meaning: जय हो, जय हो, हे मंगलमूर्ति! आपके दर्शन मात्र से भक्तों की सभी इच्छाएँ पूरी हो जाती हैं।

रत्नखचित फरा तूज गौरीकुमरा।

चरणी वंदितो मोरया हुंकारा॥

Hindi Meaning: हे गौरीपुत्र! आपने रत्नों से जड़ा हुआ मुकुट धारण किया हुआ है। हम आपके चरणों में वंदन करते हैं और आपसे अगली बार आने का जोर-शोर से निवेदन करते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article