अध्यात्म

Gangaur 2023: गणगौर कब है 2023 में, देखें गणगौर की तीज की डेट, इतिहास, पूजा विधि और महत्व

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Mar 5, 2023, 09:26 AM IST

Gangaur 2023 Date (गणगौर कब है 2023): गणगौर राजस्थान का एक लोकप्रिय त्योहार है। यह पर्व रंगवाली होली के दिन से शुरू होकर अगले 18 दिनों तक चलता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रख महिलाओं द्वारा भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा करने से सदा सुहागन रहने का वरदान मिलता है।

Image

Gangaur 2023: गणगौर कब है 2023 में, देखें गणगौर की तीज की डेट, इतिहास, पूजा विधि और महत्व

Gangaur 2023 Date (गणगौर कब है 2023): गणगौर त्योहार 18 दिवसीय त्योहार है, जो चैत्र माह के पहले दिन यानी होली के दिन से ही शुरू हो जाता है। मुख्य पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। गणगौर शब्द गण और गौर से बना है। जहां गण का अर्थ शिव और गौर का अर्थ पार्वती है। ऐसी मान्यता है कि गणगौर पूजा भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। इसलिए इस दिन महिलाओं द्वारा इस दिव्य युगल की पूजा भी की जाती है। गणगौर का मुहूर्त विवाह के लिए भी शुभ माना जाात है। तो चलिए जानते हैं 2023 में कब से शुरू हो रहा है गणगौर।

Gangaur Date 2023

साल 2023 में गणगौर कब से शुरू हो रहे हैं? (When is Gangaur in 2023): गणगौर त्योहार रंग वाली होली के अगले दिन से ही शुरू हो जाते हैं, जो 18 दिनों तक मनाए जाते हैं। साल 2023 में गणगौर 08 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जो 24 मार्च तक चलेंगे।

गणगौर 2023 मुहूर्त (Gangaur Tritiya 2023 Time and Muhurat)

  • गणगौर तृतीया 2023 तिथि प्रारंभ: 23 मार्च, गुरुवार की शाम 6:20 बजे से
  • गणगौर तृतीया तिथि समापन: 24 मार्च, शुक्रवार की शाम 04:59 बजे

गणगौर पर्व का महत्व (Importance Of Gangaur Festival)

गणगौर व्रत विवाहित से लेकर अविवाहित महिलाएं भी अपने पति की सलामती और एक अच्छे जीवनसाथी के लिए ये व्रत रखती हैं। दरअसल, नवविवाहित महिलाएं इस त्योहार के पूरे 18 दिनों तक उपवास रख गण और गौरी की पूजा करती हैं ताकि वो एक सुखी वैवाहिक जीवन बिता सके। मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर ने अपनी अरद्धागिनी पार्वती को और पार्वती ने समस्त स्त्रियों को सौभाग्य का वरदान दिया था।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article