अध्यात्म

Ganga Saptami Upay: गंगा सप्तमी के दिन करें ये अचूक उपाय, जल्द बजेगी शादी की शहनाई

Ganga Saptami 2024 Upay: हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी के त्योहार का बहुत ही महत्व है। इस दिन मां गंगा धरती पर आईं थी। गंगा सप्तमी के दिन कुछ उपायों को करने से शादी में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती है। ऐसे में आइए जानतें हैं कि गंगा सप्तमी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

Image

Ganga Saptami 2024

Ganga Saptami 2024 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा सप्तमी 14 मई 2024, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। गंगा सप्तमी के दिन गंगा घाट पर भक्तों की भीड़ जमा होती है। इस दिन मां गंगा की विधिवत पूजा करने से और कुछ उपायों को करने से जीवन सुख, शांति आती है। यदि किसी के विवाह में देरी हो रही हो तो गंगा सप्तमी के दिन इन अचूक उपायों को करना लाभकारी होगा। यहां जानें उपाय।

Ganga Saptami 2024 Upay (गंगा सप्तमी उपाय)

शीघ्र विवाह के लिए

यदि आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो गंगा सप्तमी के दिन गंगा जल में पांच बेलपत्र डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान महादेव प्रसन्न होते हैं और आपकी इच्छा की पूर्ति करते हैं।

सफलता के लिए

गंगा सप्तमी के दिन सफलता प्राप्त करने के लिए मां गंगा को दूध अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही मां गंगा के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मां गंगा की कृपा आप पर बनेगी और आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

मोक्ष के लिए

मां गंगा को मोक्ष प्रदान करने वाली माना गया है, यदि आप भी मोक्ष की प्राप्ति चाहते हैं तो गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करें और गरीबों को अपनी इच्छानुसार दान करें। ऐसा करने से मां गंगा प्रसन्न होंगी और मोक्ष के द्वार खोलेंगी।

गंगा सप्तमी शुभ मुहूर्त (Ganga Saptami 2024 Shubh Muhurat)

गंगा सप्तमी का पर्व वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 13 मई को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन 14 मई को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार ये पर्व 14 मई 2024 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article