अध्यात्म

Ganesh Chaturthi Vrat Vidhi 2024 In Hindi : गणेश चतुर्थी व्रत के दिन इस तरह से करें पूजा, यहां जानिए पूरी विधि

Vinayak Chaturthi vrat Vidhi 2024: गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखा जाता है और गणपित जी की पूजा करते हैं। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी व्रत की विधि।

Image

Vinayak Chaturthi vrat

Vinayak Chaturthi vrat Vidhi 2024: इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर 2024 को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन से ही गणेश उत्सव का पर्व शुरू हो जाता है। गणेश चतुर्थी पर साधक के द्वारा व्रत किया जाता है और गणपति जी की स्थापना की जाती है। ये त्योहार भाद्रपद महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में अपने घर में बप्पा की स्थापना की जाती है। इस साल गणेश चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी दोपहर 12:34 बजे बनेगा। इस योग में पूजा कर सकते हैं। इस दिन पूरे दिन विधि-विधान के साथ बप्पा का व्रत किया जाता है। यहां जानें गणेश चतुर्थी की व्रत विधि।

Vinayak Chaturthi vrat Vidhi 2024 (विनायक चतुर्थी व्रत विधि)

  • गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • इस दिन पूजा के समय में साफ वस्त्र ही धारण करें।
  • उसके बाद घर के मंदिर में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करें।
  • बप्पा की मूर्ति साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर करें।
  • इस दिन गणपति जी को गंगाजल से स्नान कराएं और चंदन लगाएं।
  • इस दिन गणेश जी को दूर्वा जरूर अर्पित करें।
  • गणेश चतुर्थी के दिन मोदक का भोग लगाएं।

Ganesh Murti Sthapana Muhurat 2024 (गणेश स्थापना का मुहूर्त 2024)

इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस साल गणेश जी की मूर्ति स्थापना का समय 11:54 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक रहने वाला है। ये अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त में गणपति की स्थापना करना शुभ होगा।

Ganesh Chaturthi Puja Muhurat 2024 (गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त 2024)

इस साल गणेष चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजे तक रहने वाला है। इस शुभ मुहूर्त में गणपति जी की पूजा करने से साधक के सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article