Ganesh Chaturthi 2023 Date And Muhurat (गणेश चतुर्थी कब है 2023): गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 19 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन से ही गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है जिसका समापन 28 सितंबर को अन्नत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2023 Date) के दिन होगा। गणेश उत्सव के आखिरी दिन गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan Kab Hai 2023) किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन ही भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए गणपति बप्पा के जन्मदिन को बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। गणेश उत्सव के दौरान भक्त बप्पा की मूर्तियां अपने घरों, मोहल्ले, दफ्तर, पंडालों आदि में स्थापित करते हैं फिर 10 दिनों तक उनकी विधि विधान पूजा करते हैं। यहां जानिए गणेश चतुर्थी 2023 का पूजा मुहूर्त और महत्व (Ganesh Chaturthi Kab Hai 2023)।
Ganesh Chaturthi 2023 Date And Time In Hindi (गणेश चतुर्थी 2023 तिथि व मुहूर्त)
गणेश चतुर्थी 2023 - 19 सितंबर 2023, मंगलवार
गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त 2023 - 11:01 AM से 01:28 PM
गणेश विसर्जन 2023 - 28 सितंबर 2023, बृहस्पतिवार
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:45 AM से 08:44 PM
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 18 सितंबर 2023 को 12:39 PM बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - 19 सितंबर 2023 को 01:43 PM बजे
