अध्यात्म

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी कब है 18 या 19 सितंबर? जानें कैसे सजाएं गणपति बप्पा की मूर्ति

Ganesh Chaturthi 2023 Date Kab Hai: गणेश चतुर्थी का पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। जानें इस बार 18 या 19 सितंबर कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी और कैसे सजाएं घर का मंदिर।

Image

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी कब है 18 या 19 सितंबर? जानें कैसे सजाएं गणपति बप्पा की मूर्ति

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी का पर्व भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग अपने घर में 3 या 10 दिन के लिए गणपति बप्पा की प्रतिमा लाते हैं और फिर रोजाना उसकी विधि-विधान पूजा करते हैं। इस दौरान घर की साफ-सफाई और साज-सजावट पर विशेष ध्यान दिया जाता है। लोग गणेश भगवान की मूर्ति और मंडप को बड़ी ही खूबसूरती से सजाते हैं। यहां जानिए 2023 में गणेश चतुर्थी कब है और कैसे करें गणपति बप्पा की मूर्ति की सजावट।

गणेश चतुर्थी 2023 तिथि व मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2023 Date And Muhurat)

गणेश चतुर्थी 202319 सितंबर, मंगलवार
गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त11:01 AM से 01:28 PM
मुहूर्त अवधि02 घण्टे 27 मिनट
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय09:45 AM से 08:44 PM
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ18 सितंबर 2023, 12:39 PM
चतुर्थी तिथि समाप्त19 सितंबर 2023, 01:43 PM

गणेश चतुर्थी सजावट आइडिया (Ganesh Chaturthi Decoration Ideas)

गणेश चतुर्थी पर फूलों से सजावट

गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को फूलों से सजाने के लिए लिली, ऑर्किड, गुलदाउदी, गुलाब तथा गेंदा जैसे फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप कम से कम तीन रंगों के फूलों का इस्तेमाल जरूर करें।

ganesh chaturthi 2023

ganesh chaturthi 2023

पर्दे और फूलों से गणपति बप्पा की सजावट

गणपति बप्पा का मंडप तैयार करने के लिए साफ पर्दे और स्वच्छ फूलों का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो कागज के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फूलों के साथ आप पत्तियां भी लगाएंगे तो मंडप बेहद खूबसूरत दिखाई देगा।

ganesh chaturthi

ganesh chaturthi

गेंदे और गुलाब के फूलों से गणपति की सजावट

इसके लिए गणपति बप्पा की प्रतिमा के पीछे गेंदे और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल करते हुए एक फ्रेम बना लें। आप चाहें तो इसमें सफेद रंग के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे आपको इस तरह से सजावट करने की तस्वीर दी गई है।

ganesh chaturthi 2023 decoration idea

ganesh chaturthi 2023 decoration idea

ऑर्किड के फूलों से गणपति की सजावट

ऑर्किड के फूल सुंदर और आकर्षक होते हैं। जिससे ये घर पर गणपति को फूलों से सजाने के दौरान सबसे अच्छे विकल्प बन जाते हैं। ऑर्किड के फूलों का इस्तेमाल करते हुए गणपति बप्पा की प्रतिमा के पीछे एक फ्रेम तैयार कर लें।

ganesh chaturthi decoration idea

ganesh chaturthi decoration idea

गुलाब के फूलों से गणपति की सजावट

इसके लिए आप एक गोल फ्रेम तैयार कर लें और उस पर सफेद या गुलाबी रंग के गुलाब के फूल लगाएं। साथ में बेकग्राउंड में हरी पत्तियों की सजावट भी करें। ये मंडप देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

ganesh chaturthi decoration

ganesh chaturthi decoration

गुब्बारों से गणपति की सजावट

आप गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का मंडप गुब्बारों का इस्तेमाल करके भी तैयार कर सकते हैं। आप कई गुब्बारों को मिलाकर एक फूल बना सकते हैं या पूरी दीवार को गुब्बारों से ढक सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article