Ganesh Chaturthi 2023 Date: हिंदू पंचाग के अनुसार, भाद्रपद महीना शुरू हो गया हैऔर इस महीने का विशेष धार्मिक महत्व है क्योंकि इस महीने में गणेश चतुर्थी जैसे कई प्रमुख त्योहार आते हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे कई जगहों पर विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह 10 दिवसीय उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी । ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन से भगवान गणेश 10 दिनों के लिए धरती लोक पर आते हैं और अपने भक्तों की सारी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। आइए जानते हैं गणपति विसर्जन डेट और पूजा विधि के बारे में।
गणपति विसर्जन डेट
सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी के पर्व को विशेष महत्व है। इस बार ये त्योहार 19 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। ये पर्व पूरे 10 दिनों तक चलता है। ऐसे में गणपति विसर्जन 28 सितंबर 2023 को होगा। गणेश चतुर्थी के दिन लोग बप्पा को अपने घर में लाते हैं और अनंत चतु्र्थी के दिन गणपति जी का विसर्जन करते हैं। इन 10 दिनों में भक्त आस्था भाव से भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद मांगते हैं।गणेश चतुर्थी पूजा विधि (Ganesh Chaturthi 2023 Puja Vidhi)
- पूजा करने से पहले सभी सामग्री (गणेश मूर्ति, पूजा की थाली, फूल, धूप, दीपक, अगरबत्ती) इकट्ठा कर लें।
- अक्षत, फूल, प्रसाद, फल, मिश्री, मिठाई और गंगा जल तैयार करें।
- अपने घर के मंदिर या पूजा स्थल को साफ कर लें।
- गणेश प्रतिमा को साफ करें और गंगा जल से स्नान कराएं।
- फिर भगवान गणेश को कपड़े (धोती या पारंपरिक पोशाक) से ढक दें।
- गणेश प्रतिमा के सामने पूजा की थाली रखें और उस पर अक्षत और फूल रखें।
- धूप, अगरबत्ती और दीपक जलाकर भगवान गणेश के सामने रखें और ध्रुव माला बांधें।
- गणेश आरती गाएं और बप्पा की आरती करें।
- उसके बाद बप्पा को मोदक का भोग लगाकर सब में बांटें।
