अध्यात्म

Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश जी की आरती लिखित में, जय गणेश देवा...

Ganesh Ji Ki Aarti: चाहे कोई भी पूजा हो वो बिना गणेश भगवान की आरती को किए अधूरी मानी जाती है। इसलिए करवा चौथ के दिन करवा माता की आरती (Karwa Mata Ki Aarti) करने से पहले गणेश जी की आरती करना भी बिल्कुल न भूलें। यहं देखें जय गणेश जय गणेश देवा आपकी के लिरिक्स।

Image

Ganesh Ji Ki Aarti

Ganesh Ji Ki Aarti: आज देश भर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं शाम में करवा चौथ की विधि विधान पूजा करती हैं। पूजा के समय करवा चौथ की व्रत कथा (Karva Chauth Vrat Katha) पढ़ती हैं और साथ में करवा माता की आरती करती हैं (Karva Mata Ki Aarti)। लेकिन कोई भी पूजा बिना गणेश जी की आरती किए अधूरी मानी जाती है। इसलिए करवा चौथ की आरती (Karwachauth Aarti) से पहले गणपति बप्पा की जय गणेश जय गणेश देवा आरती भी जरूर करनी चाहिए। यहां देखें गणेश जी की आरती लिखित में।

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi (गणेश जी की आरती लिखित में)

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,

माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,

लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।

कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article