अध्यात्म

Free Horoscope 15 February 2023: कन्या, वृश्चिक समेत इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, जानें अपना राशिफल

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 15, 2023, 11:00 AM IST

Aaj Ka Rashifal in Hindi, 15 February 2023 Horoscope: आज का दिन कन्या, वृश्चिक और धनु वालों को देगा धन लाभ। नौकरी और बिजनेस में मिलेगी तरक्की। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, धनु, मकर, कुंभ, मीन सभी राशियों का आज का राशिफल।

Image

Today Free Horoscope In Hindi: आज का दिन 4 राशियों की बदल देगा जिंदगी, जानें आपकी राशि के लिए कैसा है दिन?

ज्योतिषी चिराग दारूवाला

15 February 2023 Rashifal (Horoscope): आज बुधवार है। ये दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए खास माना जाता है। हिंदू धर्म में गणेश भगवान को प्रथम पूज्य देवता का दर्जा प्राप्त है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत इनकी पूजा से की जाती है। कहते हैं जिन लोगों पर गणपति जी की कृपा बरसती है उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं रहेती। जानिए बुधवार का दिन किन राशियों की करियर, आर्थिक, लव और स्वास्थ्य लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है। जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल हिंदी में यहां।

मेष राशिफल (Aries Horoscope, 15 February 2023)

आज आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। आज चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। बच्चों के किसी काम से मन खुश रहेगा। तुला राशि वालों से कुछ परेशानी मिल सकती है। किसी भी चीज को लेकर सतर्क रहें। लव लाइफ के लिए आज का दिन मिला-जुला साबित होगा। विवाहित लोगों के बीच पुरानी किसी घटना को लेकर बहस हो सकती है, लेकिन दिन के अंत तक सब सुलझ जाएगा। आज आपको अपनी सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : हरा

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope, 15 February 2023)

आज आपके प्रयासों और प्रतिभा पर ध्यान दिया जाएगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। किसी को खुश करने के लिए आप अपनी सारी हदें पार करते नजर आएंगे। आमदनी की बात करें तो अपनी आंखें खुली रखें और अपनी आर्थिक स्थिति पर विचार करें। आपके और उनके बीच समझ के अंतर के कारण हो सकता है आपका अभी संबंध न बन पाए लेकिन धैर्य रखें। क्योंकि अंत में सब अच्छा ही होगा। आप माइग्रेन और चिड़चिड़ापन का अनुभव कर सकते हैं।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : लाल

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope, 15 February 2023)

आप अपने परिवार के साथ उन मुद्दों पर बात करेंगे जिन्हें आप कुछ समय से टाल रहे थे। आज आप अपनी गलतियों को पहचानेंगे। आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी हर जरूरत को आप समझेंगे। आज आप जिन नए लोगों से मिलेंगे। आप आज एक रोमांटिक संबंध शुरू करेंगे और प्रेम संबंधों में आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त करेंगे। सावधानी से चलें क्योंकि चोट लगने की संभावना है।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : नारंगी

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope, 15 February 2023)

आपका दिन अच्छा बीतेगा। मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। बोलते समय सावधानी बरतें क्योंकि आपकी बातें किसी को ठेस पहुंचा सकती हैं। आज किसी खास व्यक्ति से आपका संबंध बन सकता है जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। मानसिक स्थिति पर ध्यान देना होगा।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : सफेद

सिंह राशिफल (Leo Horoscope, 15 February 2023)

आज आपको आपकी उपलब्धियों के लिए सभी से सम्मान मिलेगा। आज आप गर्व महसूस करेंगे। घर परिवार में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी पर विशेष ध्यान देंगे। आपकी सेहत के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको पेट में कुछ दर्द का अनुभव होगा। अ

लकी नंबर: 01

शुभ रंग : लाल

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope, 15 February 2023)

आज ईश्वर आप पर मेहरबान रहेंगे। मिथुन राशि वालों के साथ समय बिताने वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। लव लाइफ के लिए दिन शानदार रहेगा। प्रेमिका का आपको साथ मिलेगा। आपके स्वभाव में बदलाव आपके साथी को पसंद आएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ अंक : 12

लकी कलर: मैरून

तुला राशिफल (Libra Horoscope, 15 February 2023)

शुक्र और बुध की अनुकूल युति के कारण आज आपको बहुत आनंद आएगा। आज आप सामान्य से अधिक संतुष्ट महसूस करेंगे। साथ ही आज आप अपने पेशेवर जीवन में सावधानी से काम लेंगे। किसी पुरानी रंजिश के चलते थोड़ा विवाद हो सकता है। आज किसी से भी अपने प्यार का इज़हार करना अच्छा रहेगा, लेकिन इसे सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : बैंगनी

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope, 15 February 2023)

आज आप पुराने घरेलू विवादों और समस्याओं को निपटाने में सक्षम होंगे। माता-पिता का आपको भरपूर साथ मिलेगा। धन लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे बस जरूरत होगी इन अवसरों का फायदा उठाने की। रोमांस के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

शुभ अंक : 13

शुभ रंग : नारंगी

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope, 15 February 2023)

जिन संबंधों में किसी कारण खटास आ गई थी आज का दिन उन संबंधों को मजबूत करने के लिए खास रहेगा। आज जितना हो सके शांत रहें। आज आपके सामने कोई बड़ी बाधा आएगी लेकिन कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ते रहें। अपने पार्टनर को आज समय जरूर दें जिससे लव रिलेशन अच्छा रहे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी।

शुभ अंक : 15

शुभ रंग : नीला

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope, 15 February 2023)

आज आप सीखेंगे कि जिन स्थितियों में आप अकेले हैं उन्हें कैसे संभालना है। आज आप जो ज्ञान प्राप्त करते हैं उसका आपको जीवन भर लाभ मिलेगा। आज आप किसी व्यावसायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने के लिए तैयार रहेंगे जिससे आपका करीबी संबंध होगा। यदि आप किसी के प्रति आकर्षित महसूस करते हैं तो उनके साथ चर्चा शुरू करने का प्रयास करें। आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे।

शुभ अंक: 03

शुभ रंग: वायलेट

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope, 15 February 2023)

लोगों से मिलने वाले अच्छे रवैये और खुद के प्रति ईमानदार रहने से आज आपका मूड अच्छा रहेगा। आज आपको अपने साथी से कुछ ऐसा सीखने को मिलेगा जो आपकी सोच ही बदल देगा। लव पार्टनर की किसी बात पर क्रोधित होने से बचें सिचुएशन को अच्छे से हैंडल करने की कोशिश करें। अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के उपाय करें क्योंकि आप शायद बीमार होने वाले हैं।

शुभ अंक: 13

शुभ रंग: हरा

मीन राशिफल (Pisces Horoscope, 15 February 2023)

बिजनेस के क्षेत्र में कोई नया अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने दम पर खड़े होने के लिए तैयार रहेंगे। आज आपको किसी काम में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। आपके रवैये में बदलाव होगा जिसका अनुभव आपके ऑफिस और परिवार वाले भी करेंगे। अपने माता-पिता को अपने कनेक्शन के बारे में बताने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक: 04

शुभ रंग: गुलाबी

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article