अध्यात्म

Free Horoscope March 2023: मार्च में इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, लगेगी लॉटरी!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 23, 2023, 05:39 AM IST

Horoscope March 2023: मार्च का महीना 3 राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन राशियों के लोग मार्च में खूब तरक्की करेंगे।

Image

मार्च 2023 से 3 राशियों की बदल जाएगी तकदीर

March Rashifal 2023: मार्च महीना ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन के लिहाज से खास रहने वाला है। इस महीने कई ग्रह अपनी स्थान बदलेंगे तो वहीं कुछ अस्त और उदय होंगे। इतना ही नहीं इस महीने भगवान कृष्ण को समर्पित होली त्योहार भी मनाया जाएगा। इस साल रंगवाली होली 8 मार्च को खेली जाएगी। ये त्योहार कुछ राशियों की जिंदगी में प्यार और खुशियों के रंग बिखेरेगा। जानिए ऐसी कौन सी 4 राशियां हैं जिनसें जुड़े लोगों के लिए ये महीना सबसे ज्यादा खास साबित होने वाला है।

मार्च 2023 की लकी राशियां (March 2023 Lucky Zodiac Sign)

वृषभ राशि: इस राशि के लोग मार्च में अच्छा पैसा अर्जित करने में सफल रहेंगे। एकादश भाव में बुध और गुरु की दृष्टि आपको अच्छा धन लाभ प्रदान करेगी। मार्च महीने के बीच में बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे।

धनु राशि: करियर में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे जिससे आप कुछ बेहतर कर सकेंगे। विदेश यात्रा संभव है। वहीं जो जातक विदेश में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। बिजनेस में भी अच्छा धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जातकों को संपत्ति में पैसा लगाने और उससे अच्छा लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। जो लोग व्यवसाय में है वो महीने के मध्य में अच्छा रिटर्न अर्जित करने में सक्षम होंगे।

मकर राशि: इस राशि के जातक अच्छा धन लाभ कमाएंगे। मार्च महीने की शुरुआत में थोड़ी-बहुत आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन बाद में स्थिति बेहतर होती चली जाएगी। आप इस महीने पैसा बचाने में सफल रहेंगे। नौकरी और बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article