अध्यात्म

First Day Of Navratri 2024 Date And Time: शारदीय नवरात्रि 2024 कलश स्थापना मुहूर्त और विधि

First Day Of Navratri 2024 Ghatasthapana Date And Time In Hindi: देवी दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पावन त्योहार का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ भिन्न-भिन्न रूपों की उपासना करते हैं। नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना के साथ होती है। चलिए जानते हैं इस साल नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

First Day Of Navratri 2024 Ghatasthapana Date And Time In Hindi

First Day Of Navratri 2024 Ghatasthapana Date And Time In Hindi: शारदीय नवरात्रि का पावन त्योहार आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है। इस दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाती है। जिसे कलश स्थापना के नाम से भी जाना जाता है। ये कलश पूरे नौ दिनों तक रखा जाता है। घटस्थापना के लिए मिट्टी के बड़े बर्तन, सात तरह के अनाज, एक कलश, मिठाई, सिंदूर, दूर्वा और लाल रंग के कपड़े की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं इस साल नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और कलश स्थापना की विधि क्या है।

पहला नवरात्र कब है 2024 (First Day Of Navratri 2024 Date)

पहला नवरात्र इस साल 3 अक्टूबर को पड़ेगा। प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 3 अक्टूबर को 12:18 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 4 अक्टूबर को 02:58 AM पर होगी।

नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2024 (Navratri Ghatasthapana Muhurat 2024)

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 06:15 से 07:22 तक रहेगा। वहीं घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त 11:46 AM से 12:33 PM तक रहेगा।

नवरात्रि घटस्थापना पूजा विधि (Navratri Ghatasthapana Puja Vidhi)

घटस्थापना के लिए मिट्टी के बर्तन में 7 तरह के अनाज बो लें। फिर इसके ऊपर कलश में जल भरकर रखें। कलश पर टीका लगाएं और कलावा लपेट दें। फिर कलश पर अशोक के पत्ते रख दें। इसके बाद उस पर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। इस तरह कलश की विधि विधान स्थापना करने के बाद मां दुर्गा का आवाहन करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article