हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना स्टार्ट, जानिए फाल्गुन में क्या करें और क्या न करें
- Authored by: Mohit Tiwari
- Updated Feb 2, 2026, 11:57 AM IST
Phalgun Month 2026: हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना फाल्गुन होता है। इस महीने के बाद से चैत्र माह की शुरुआत हो जाती है, जो हिंदू नववर्ष कहलाता है। इस महीने में ही महाशिवरात्रि और होली का पर्व आता है। फाल्गुन महीने में कुछ कार्यों को करना शुभ माना जााता है। वहीं, साल 2026 में 1 फरवरी को शुक्र के उदय के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है।
फाल्गुन में क्या करें और क्या न करें
Phalgun Month 2026: फाल्गुन महीने की शुरुआत 2 फरवरी 2026 से हो गई है। फाल्गुन हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना होता है और इसे प्रकृति, प्रेम, उत्सव और सामाजिक मेल-मिलाप का महीना माना जाता है। इस महीने में बसंत ऋतु होती है, जिससे मौसम में हल्की गर्मी और ठंडी हवाओं का संतुलन बनता है। यही कारण है कि फाल्गुन का महीना जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। इसके पहले 1 फरवरी को शुक्र का उदय हो गया है। इसके कारण शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो गई है। इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे पर्व मनाए जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने के दौरान की जाने वाली हर गतिविधि पर ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। इस कारण इस महीने में कुछ कार्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है और उनका फल जल्दी और सकारात्मक मिलता है, वहीं कुछ कार्यों में सतर्कता न बरतने पर नुकसान या विलंब का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण फाल्गुन माह में हर निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि फाल्गुन महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए?
फाल्गुन महीने में क्या करना चाहिए
- फाल्गुन महीने में विवाह, सगाई और रिश्तों को पक्का करने वाले कार्य शुभ माने जाते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार और परिवार के साथ मेल-मिलाप बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल है।
- मंदिर दर्शन, व्रत, पूजा और दान करने के लिए फाल्गुन का महीना अत्यंत शुभ है। यह समय मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है।
- गाना, नृत्य, चित्रकला, लेखन, डिजाइन और अन्य रचनात्मक काम करने के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान किये गए प्रयासों से मान-सम्मान और सफलता मिलने की संभावना रहती है।
- घर की खरीद, मकान की मरम्मत या वाहन खरीदने के लिए यह समय अच्छा माना जाता है। लंबे समय से अटके कार्यों को गति मिल सकती है।
- परिवार में मेल-जोल बढ़ाने, पुराने विवाद सुलझाने और सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए फाल्गुन का महीना शुभ है।
फाल्गुन महीने में न करें ये काम
- इस महीने में नए निवेश या बड़े वित्तीय जोखिम लेने से बचें। उच्च जोखिम वाले निर्णयों से नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।
- परिवार या समाज में छोटे-मोटे विवादों को बढ़ाने से बचें। ध्यान रखें कि विवाद बढ़ाने पर समय और ऊर्जा दोनों खराब हो सकती है।
- फाल्गुन महीने में खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अचानक रोग या कमजोरी से बचने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम जरूरी है।
- लंबी या जोखिम भरी यात्रा से बचें। यात्रा करते समय सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखें।