अध्यात्म

Gemstone Tips: मिथुन राशि वालों के लिए वरदान जैसा है पन्ना, लव स्टोरी को आगे बढ़ाने में करता है अचूक काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 11:44 PM IST

Gemstone Tips:बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है पन्ना। विद्यार्थियों को पहनने से तेज होती है बुद्धि। प्रेमी यदि प्रेमिका को पन्ना भेंट करे तो प्यार में मिलती है अवश्य की सफलता। पन्ना करता है व्यक्ति को संयमित। बुधवार को पन्ना करना चाहिए धारण। कम से कम सवा पांच रत्त्ती का पन्ना धारण करें। सोने- चांदी या प्लेटिनम में ही जड़वाएं पन्ना।

Image

मिथुन राशि के लिए शुभ होता है पन्ना।

KEY HIGHLIGHTS
  • कम से कम सवा पांच रत्ती का धारण करें पन्ना
  • साेन,चांदी या प्लेटिनम की अंगूठी में धारण करें पन्ना
  • बुध ग्रह का प्रतिनिध रत्न है पन्ना, बुधवार को पहनें

Gemstone Tips: मिथुन यानी जेमिनी राशि वाले व्यक्ति आत्मविश्वासी, वाकपुद, हास्य− व्यंग्य प्रिय, ज्ञानी सावधानीपूर्वक कार्य करने वाले और विपरीत लिंगों के प्रति आकर्षित होने वाले व्यक्तित्व क होते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, वाणी और व्यवसाय से होता है। मिथुन राशि वालों का पन्ना धारण करना चाहिए या फिर हरा ओनेक्स, फिरोजा, हरा मरगज, हरा हकीक, पैरीडॉट जैसे उपरत्न भी धारण कर सकते हैं।

पन्ना एक खनिज पत्थर है, यह वैरुज जाति का एक विशेष पत्थर है। रासायनिक संगठन के रूप में इसमें पोटेशियम, लीमियम, शीशियम आदि क्षारीय तत्व सम्मलित रहते हैं। पन्ना में जाला अवश्य पाया जाता है। पन्ना में जाला नहीं है तो वह असली पन्ना नहीं है। पन्ने की पहचान इसका जाला देखकर ही की जाती है। पन्ना एक सुकाेमल रत्न है, पन्ने में रूखापन होता है। पन्ना बुध ग्रह का प्रतिनिधि रत्न है। पन्ना पाकिस्तान, भारत, रूस और ब्राजील में अधिक पाया जाता है।

पन्ने की विशेषता और धारण करने से लाभ

पन्ना बुध ग्रह का प्रतिनिधि रत्न है, इसलिए पन्ना पहनने से बुध ग्रह से संबंधित समस्त दोष शांत हो जाते हैं। पन्ना वैवाहिक जीवन में मधुरता, संतान की प्राप्ति और धन वृद्धि वाला रत्न है। जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति ठीक न हो और जिनकी राशि मिथुन या कन्या हो उन्हें पन्ना विशेष शुभदायक हाेता है। यदि विद्यार्थी पन्ना पहनें तो बुद्धि तीक्ष्ण होती है, सरस्वती की कृपा रहती है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।

पन्ना धारित व्यक्ति के विरुद्ध कोइ भी षड़यंत्र सफल नहीं हाेता है। प्रेमी यदि प्रेमिका को पन्ना भेंट करता है तो प्यार अवश्य ही सफल होता है, मान्यता है कि पन्ना पहनने से शरीर में बल एवं वीर्य की वृद्धि होती है। इसे धारण करने से मन एकाग्र होता है। पन्ना व्यक्ति को संयमित करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। बुध ग्रह का संबंध वाणी से होता है। पन्ना दमा, शाेध, श्वांस, हकलाना आदि परेशानियों में अति लाभकारी होता है, जिन व्यक्तियों के पास धन नहीं रुकता, उन्हें पन्ना अवश्य धारण करना चाहिए।

पन्ना धारण करने की विधि

पन्ना कम से कम सवा पांच रत्ती का धारण करना चाहिए। पन्ना सोने, चांदी या प्लेटिनम की अंगूठी में जड़वाया जाता है। बुधवार के दिन कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध करके सुबह 11 बजे तक अपने इष्टदेव के चरणों से स्पर्श कराकर पन्ना धारण करना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article